मझौली- व्यौहारी मार्ग में गोपदबनास नदी के समीप हुआ भीषण हादसा । जिला अस्पताल एवं जीएमएच रीवा में भर्ती कराये गए घायल ।

सीधी जिला के सीमा में सीधी शहडोल मेन रोड बनास नदी अंधा मोड़ के पास आज दोपहर 2 बजे के लगभग यात्री बस और ट्रक के सीधे आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौके पर ही मौत हो गई । मृतकों में ट्रक चालक एवं बस में सवार यात्री शामिल है। दर्जनों घायल यात्रियों को जिला चिकित्सालय सीधी एवं संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर किया गया है। वहीं सामान्य चोटिल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में उपचार चल रहा है।हादसे के दौरान दोनो वाहनों के रफ़्तार काफी ज्यादा होने के कारण दोनो सडक़ से उतरकर पलट गए। दोनो वाहनों के परखच्चे भी उड़ गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्योहारी से बाया मड़वास होकर सीधी जा रही परिहार ट्रेवल्स बस क्रमांक एमपी 20 पीए- 1125 की बनास नदी के पास मोड़ में ट्रक क्रमांक यूपी 70 जीटी 4752 से आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रक चालक बबलू पाण्डेय 45 वर्ष निवासी दानपुर करमा ,गौहनिया इलाहाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। जिसका सिर धड़ से अलग हो गया है। वहीं एक बस में सवार अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान कराने में मझौली थाना पुलिस जुटी हुई है। शव को मरचुरी ग्रह में रखा गया है ।
अंधे मोड़ पर हुआ हादसा । ।
जिस स्थान पर आज बस एवं ट्रक के आमने-सामने से भिडंत का भीषण सडक़ हादसा हुआ है उस स्थान पर कई दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है। जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। बावजूद इसके उस स्थान पर गति अवरोधक आज तक निर्मित नहीं कराया जा सका है जो गंभीर प्रशासनिक चूक मानी जा सकती है।
गंभीर घायलों को किया गया रेफर :-
जिनमें प्रज्ञा पति बिपिन बिहारी द्विवेदी उम्र 35 वर्ष व्योहारी को गांधी मेमोरियल अस्पताल रीवा के लिए रेफर किया गया है जबकि रामसजीवन पिता मोहन शरण द्विवेदी उम्र 60 वर्ष करमाई,आराध्या पिता ज्ञानू राज चौधरी उम्र 2 वर्ष कटौली, रामकली पति राम अवतार साकेत उम्र 40 वर्ष व्योहारी,राज कुमार पिता छैलू साकेत 30 वर्ष बंजारी, राम लखन पिता श्याम सुंदर केवट उम्र 60 वर्ष खैरी कुसमी को जिला चिकित्सालय सीधी के लिए रेफर किया गया है। वहीं आलोक पिता रघुवर सिंह उम्र 13 वर्ष टिकरी,मीना पति सुरेश सिंह उम्र 40 पॉड,रघुवर पिता लाल बहादुर सिंह उम्र 35 वर्ष टिकरी,दयावती पति श्री रावत 45 वर्ष भैंसवाही, सुखरजुआ पति ठेंगई कोल उम्र 45 वर्ष भैसवाही, कृष्ण पाल पिता बालगोविंद बैगा उम्र 32 वर्ष सरसी,ललिता पति विनोद रजक उम्र 35 वर्ष व्योहारी, राजकली पति राजकरण बैगा 29 वर्ष डीम मझौली, राज करण पिता रामधारी बैगा उम्र 32 वर्ष टीम, प्रकाश पिता राजकरण बैगा उम्र 3 वर्ष डीम को सामुदायिक स्वास्थ्य मझौली में उपचार हेतु भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही नगर निरीक्षक थाना मझौली अपने-अपने अमले के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य के लिए रवाना किया गया जिससे घायलों का प्राथमिक उपचार तत्काल मुहैया हुआ। वहीं काफी समय तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में घायलों का देखरेख करते रहे।
 

All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024