केदारनाथ शुक्ल के सर सजा सीधी का ताज । तीन विधानसभा में भाजपा एवं एक विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराया ।

Kedarnath Shukla
१)- सीधी जिले से तमाम कायसो को ढहाते हुये भाजपा के केदारनाथ शुक्ला ने जीत दर्ज कराई है।सीधी विधानसभा से अपने निकटतम प्रतिद्वंधी कमलेश्वर द्विवेदी को 19986 मतो से पराजित कर केदारनाथ शुक्ल ने जीत हासिल की है।बताते चले की श्री शुक्ला ने 69297 वोटो से अपनी जीत का परचम लहराया है वही श्री कमलेश्वर प्रसाद द्विवेदी को 49311 मत हासिल हुए है एवं समाजवादी पार्टी से श्री कृष्ण कुमार सिंह (भवर साहब) ने 9540 वोट हासिल किया है ।
Sharadendu Tiwari
२)- चुरहट के भाजपा प्रत्याशी श्री सरतेन्दु तिवारी ने 71909 वोट प्राप्त कर चुरहट का ताज अपने सर सजा लिया हैं बताते चले की अपने निकटतम प्रतिद्वंधी अजय सिंह (राहुल भैया) को 6407 मतो से पराजित कर श्री तिवारी ने जीत हासिल की है वही श्री अजय सिंह ने 65507 मत प्राप्त किये है एवं बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी विवेक कोल ने 2997 मत प्राप्त किये है ।
Kunwar Singh Tekam
३ )- धौहनी के भाजपा प्रत्याशी श्री कुंवर सिंह टेकाम ने 57995 वोट प्राप्त कर धौहनी का ताज अपने सर सजा लिया हैं बताते चले की अपने निकटतम प्रतिद्वंधी कमलेश सिंह को 3793 मतो से पराजित कर श्री टेकाम ने जीत हासिल की है वही कमलेश सिंह ने 54202 मत प्राप्त किये है एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी रूपनारायण सिंह पोया ने 19457 मत प्राप्त किये है ।
Kunwar Singh Tekam
४)- सिहावल के कांग्रेस प्रत्याशी श्री कमलेश्वर पटेल ने 63918 वोट प्राप्त कर सिहावल का ताज अपने सर सजा लिया हैं बताते चले की अपने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंधी शिव बहादुर सिंह चंदेल को 31506 मतो से पराजित कर श्री पटेल ने जीत हासिल की है वही श्री शिव बहादुर सिंह चंदेल ने 32412 मत प्राप्त किये है एवं निर्दलीय उमीदवार विश्वामित्र पाठक ने 27121 मत प्राप्त किये है ।

All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024