मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग न्यूज़ ताज़ा समाचार लोड हो रहे हैं...

सीधी शहर के जमोड़ी में युवक की फांसी में लटकती मिली लाश ।

सीधी। शहर के जमोड़ी में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नीम के पेड़ से एक युवक की लाश लटकती देखी गई। यह खबर आग की तरह फैलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाने पर जमोड़ी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर लाश की सिनाख्त कराने में लग गई। काफी पूछतांछ के बाद मालुम पड़ा कि मृतक अरूण रावत पिता लाला रावत 21 वर्ष निवासी बरम्बाबा है। जो अपनी बहन के ससुराल आया हुआ था। पुलिस पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद लाश परिजनों को सौंपकर मर्ग विवेचना में जुटी हुई है।
पेड़ों के बीच दिखता घटनास्थल