सीधी। सांसद आदर्श ग्राम करवाही की सरपंच श्रीमती सविता साहू पति दिनेश साहू की आज फांसी के फंदे में लाश लटकती देखी गई। माना जा रहा है कि सुबह करीब 10-11 बजे के बीच उनकी मौत हुई है। उनकी मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चायें चल रही हैं। मझौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करवाही की सरपंच की मौत को लेकर स्थानीय ग्रामीण भी सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरपंच की मौत पूरी तरह संदिग्ध है। मर्ग विवेचना में लगी पुलिस भी इस संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस अधिकारियों को सरपंच की मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिये त्वरित पहल करने की आवश्यकता है जिससे क्षेत्रीय लोग भी संतुष्ट हो सकें।
