🔥 कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया छुहिया घाटी का निरीक्षण 🔥

 कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी तथा पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत द्वारा शुक्रवार की शाम छुहिया घाटी में किए जा रहे सड़क मरम्मतीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। उन्होने मरम्मतीकरण कार्य की गुणवत्ता तथा सड़क सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होने सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक संकेतक, कैश बैरियर, गार्डवाल, रोड मार्किंग इत्यादि करने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि सड़क के मरम्मतीकरण कार्य की देखरेख के लिए कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर जिला स्तरीय दल का गठन किया गया है जिसके द्वारा सतत रूप से कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है।



All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024