सीधी। बहू प्रतीक्षित एवं बहुचर्चित सीधी जिला पंचायत के अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मंजू रामजी सिंह बघेल ने विजय श्री अर्जित करने के पश्चात जिला पंचायत सदस्यों के साथ भाजपा जिला कार्यालय में पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
पार्टी कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता में प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी, प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे, लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीति पाठक, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक, प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष सुभाष सिंह की विशिष्ट उपस्थिति में नागरिक अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह को बधाई देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक शरदेंदु तिवारी ने कहा कि यह जीत अनेकानेक पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है। श्री त्रिपाठी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह जीत ऐतिहासिक और कई मायनों में विलक्षण है। वहीं कांग्रेस को आडे हाथों लेते हुए कहाँ भाजपा की एक जुटता ने कांग्रेस के मनसूबे पर पानी फेर दिया।
भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह एवं सभी सदस्यों को स्वागत करते हुए बधाई देते हुए कहा कि इसे भाजपा की जीत बताया। जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि भाजपा की यह जीत विकास की नई इबारत रचेगी। शानदार जीत के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी, प्रदेश मंत्री और जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय, सासंद श्री मती रीती पाठक, विधायक कुंवर सिंह टेकाम का विशेष रूप आभार ज्ञापित किया । वही लोकसभा सांसद श्रीमती रीति पाठक ने शुभकामना देते हुए कहा कि हम सब मिलकर जनता के कल्याण के लिए कार्य करेंगे। मैं जिला पंचायत अध्यक्ष रही हूं इसलिए मैं जिला पंचायत को बेहतर जानती हूं। नव नियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मती मंजू सिंह ने शानदार विजय श्री दिलाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इसके पूर्व गाजे-बाजे एवं शानदार आतिशबाजी के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों ने विशाल वाहन काफिले के साथ पार्टी कार्यालय पहुंच कर पार्टी पदाधिकारियों से रूबरू हुए एवं कार्यकर्ताओं का स्नेह देखकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों में सरस्वती बहेलिया, हीराबाई सिंह, पूजा सिंह कुशराम, मनोज सिंह चौहान, प्रदीप मिश्रा, कृष्ण लालपयासी, मीरा विश्वकर्मा, सुमन कोल, वरिष्ठ भाजपा नेता डा देवेन्द्र त्रिपाठी, संजय सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्षों में डॉ विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी, देव कुमार सिंह चौहान, अनिल पांडे, बद्रीश मिश्रा, जिला महामंत्री विवेक कोल, अशोक पटेल, रामजी सिंह , प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक दीपक गुप्ता, कार्यालय मंत्री राकेश सिंह रिंकू, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि दुबे, सह मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह चौहान, मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा, राजमणि साहू, राकेश मौर्य, मण्डल अध्यक्षों में रजनीश शुक्ला, राजेश्वर पटेल, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, तुषार द्विवेदी, पुष्पराज सिंह, मुनिराज विश्वकर्मा, संदीप शर्मा, अजीत सिंह चंदेल लल्ला, अजीत वर्मा, पंकज पांडेय, बसंत मिश्रा, भानु पांडे, नारायण प्रसाद तिवारी, आनंद तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
.jpg)