जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह और जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला ने सभी से पहुंचने की अपील
समय सवेरा न्यूज, सीधी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ 16 मई को सिंगरौली जिले के देवसर में विशाल जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं उनके साथ कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल और पूर्व मंत्री विधायक कमलेश्वर पटेल भी शिरकत करेंगे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह और जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला ने समस्त कांग्रेस जनों से अपील करते हुए कहा है कि सभी ज्यादा से ज्यादा तादाद में देवसर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनावे, जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने आगे कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसजन,जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी,विशेष आमंत्रित सदस्य,जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,नगरीय निकाय के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई,सेवादल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सभी सहयोगी संगठनों एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित समस्त कांग्रेस के साथी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
