पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाएगी कांग्रेस

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज, शहादत दिवस के रूप में मनाएगी कांग्रेस

समय सवेरा न्यूज, सीधी। दूरसंचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में आज दिनांक 21/05/23 को प्रातः 10:00 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में किया गया है आग्रह है कि वरिष्ठ कांग्रेसजन,जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी,विशेष आमंत्रित सदस्य,जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,नगरीय निकाय के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य  महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सभी सहयोगी संगठनों एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित समस्त कांग्रेस के साथी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर श्रद्धांजलि अर्पित करें।

All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024