भुईमाड़़ में कांग्रेसियों ने कर्नाटक जीत की खुशी में जमकर की आतिशबाजी की और बांटी मिठाइयां

Sidhi Bhuimaad Congress Celebrating Karnataka winning

समय सवेरा न्यूज, भुईमाड़़। शनिवार को शाम 6 बजे के करीबन ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुशमी के द्वारा भुईमाड़़ मे कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिलने पर कांग्रेस में खुशी की लहर है। भुईमाड़़ में कांग्रेसियों ने  जमकर झूमे। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी की गई,कांग्रेस नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं जमकर जश्न मनाया, आपको बता दें कि इस दौरान रैली भी निकाली गई आपको बता दें कि ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुशमी के ब्लाक अध्यक्ष हंसलाल यादव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि कर्नाटक में हम जीत चुके हैं और मध्य प्रदेश में भी जीतेंगे,इस मौके पर पूर्व सांसद स्व. तिलकराज सिंह की बेटी तारा सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी के ब्लाक अध्यक्ष हंसलाल यादव,उदित नारायण साहू, जंग बहादुर सिंह,हरि पनिका,संदीप साहू, महकम सिंह,रामधारी साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं अन्य लोग शामिल रहे।

All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024