महा जनसंपर्क अभियान को लेकर जिले के विभिन्न मंडलों की बैठकर संपन्न


महा जनसंपर्क अभियान को लेकर जिले के विभिन्न मंडलों की बैठकर संपन्न


सीधी का विकास भाजपा के हाथों -- केदारनाथ


कांग्रेस झूठ का पुलिंदा, इनसे बचें -- देव कुमार

समय सवेरा न्यूज, सीधी। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में जिले भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित होने हैं। इसी तारतम्य में आज जिले के विभिन्न मंडलों की मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई।


नगर मंडल की बैठक सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, विधानसभा विस्तारक सत्यम शुक्ला और विधानसभा संयोजक आदित्य सिंह के विशिष्ट आतिथ्य एवं मंडल अध्यक्ष अंबुज सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि सीधी में विकास की हर ईट पर भाजपा का नाम लिखा है। कभी कांग्रेस के जमाने में सीधी का जिला अस्पताल 60 विस्तर से हमारे राज में आज 450 विस्तर, किसी जमाने में 2 डॉक्टर हुआ करते थे, आज 20 से अधिक डॉक्टर स्पेशलिस्ट, किसी जमाने में सीधी में गिनी चुनी सड़के हुआ करती थी, किंतु आज भाजपा के राज में चारों ओर काली काली सड़कों का जाल बिछा हुआ है। विधि महाविद्यालय, इंजीनियरिंग महाविद्यालय स्वीकृत हो चुका है। अति शीघ्र निर्माण कार्य भी आरंभ होगा। आगामी दिनों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीधी को मेडिकल कॉलेज की सौगात देने वाले हैं।


सीधी विधायक श्री शुक्ला ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता के बीच में सरकार की उपलब्धियां गिनाऐ। सकारात्मक रहे और अपने नेतृत्व पर निष्ठा के साथ विश्वास रखें। निश्चित रूप से हम विधानसभा चुनाव प्रचंड मतों से पुनः जीतेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि हमारे पास एक नहीं सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं हैं। कांग्रेश झूठ का पुलिंदा है। वह केवल जनता को झूठे वादों से इमोशनली ब्लैकमेल करती है। कमलनाथ ने और कांग्रेस के मुखिया राहुल गांधी ने युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी किंतु किसी को रोजगार नहीं दिया। किसानों का कर्जा माफ करने के लिए कहा था, उनके चुनिंदा हितेषी ही इसका लाभ प्राप्त कर पाए। संबल योजना बंद कर दी थी, प्रधानमंत्री आवास बंद कर दिए थे, गरीबों के निशुल्क इलाज आयुष्मान बंद कर दिया था, ऐसे अनेक अनेक जनता के कल्याण की योजनाएं बंद कर दी थी। इसलिए जनता इस बार कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएगी।


सीधी विधानसभा के विस्तारा सत्यम शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को विस्तार से अभियान की बारीकियों एवं अभियान के दौरान चलने वाले कार्यक्रमों को विस्तार से बताया एवं इस अभियान में करणीय कार्य और मंडल के पदाधिकारियों की भूमिका विषय पर चर्चा की। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने अभियान की टोली की घोषणा की, जिसमें पार्षद आनंद परियानी, दिनेश गुप्ता, कंचन केसरी और अजीत पांडे को शामिल किया गया है।  


स्वागत भाषण करते हुए मंडल अध्यक्ष अम्बुज सिंह चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया और उसके पश्चात नगर मंडल द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यक्रमों का जिक्र किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन अजीत पांडे ने किया।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनभागीदारी के पूर्व अध्यक्ष गुरुदत्त शरण शुक्ला, जिला मंत्री अमित प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, सह मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह चौहान, मनीला सिंह चौहान, संदीप द्विवेदी,नरेंद्र गौतम, आनंद परियानी, मंडल के पदाधिकारियों में कुंवर तिवारी, मुन्ना तिवारी, मुनिराज विश्वकर्मा, कंचन केसरी, आरती सिंह, रीता सोनी, रविंद्र गौतम, पंकज गुप्ता, बृजेश सिंह चौहान, राम प्रसाद साहू, श्रीकांत पांडे, सुनीता सोनी, महिमा तिवारी, कुंवर सिंह गहरवार, मुन्ना लाल चौधरी, पंकज गुप्ता, पुजेरी लाल साकेत, संजय शुक्ला, राजीव सिंह चौहान, उत्तरा वर्मा, शिव प्रसाद द्विवेदी, रान्नू साकेत , उत्कर्ष यादव, तारा साहू, जयप्रकाश तिवारी, पार्षद शुभा देवी, सोमवती जयसवाल, रमेश सिंह, सौरभ, विनोद सोनी, बाबूलाल कुशवाहा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024