सरई में कांग्रेसियों ने कर्नाटक जीत की खुशी में जमकर की आतिशबाजी की और बांटी मिठाइयां

Singrauli Congress Celebrating Karnataka winning

समय सवेरा न्यूज़, सरई। शनिवार को शाम 6 बजे के करीबन कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिलने पर कांग्रेस में खुशी की लहर है। सरई में कांग्रेसियों ने जमकर झूमे। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी की गई,कांग्रेस नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं जमकर जश्न मनाया, आपको बता दें कि ब्लाक कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता मुन्ना ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि कर्नाटक में हम जीत चुके हैं और मध्य प्रदेश में भी जीतेंगे,इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजकुमार दीपांकर, युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता,वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद गया यादव, युवा कांग्रेस के ब्लॉक उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता,रिंकू गुप्ता ,सानुल मंसूरी ,रोहित सोनी व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024