भाजपा व्यापारियों के कल्याण के लिए समर्पित-- देव कुमार
समय सवेरा न्यूज, सीधी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित जिला स्तरीय व्यापारी सम्मेलन स्थानीय मानस भवन में लोकसभा संसदीय क्षेत्र सांसद श्रीमती रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं लोकसभा स्तरीय आयोजन समिति के संयोजक इंद्र शरण सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डा राजेश मिश्रा के की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुआ।
खचाखच भरे मानस भवन को वतौर मुख्य अतिथि लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को व्यापारियों का सदैव से स्नेह मिला है। जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं एवं कार्यक्रम लेकर आई है। पहले व्यापारियों को अनेक प्रकार के टैक्सों से गुजरना पड़ता था किंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सारी टैक्स व्यवस्था समाप्त कर जीएसटी लागू किया। इसलिए सौभाग्य भाजपा में ।
अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने व्यापारियों के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं संचालित की हैं। छोटे व्यापारी हो या मझोले व्यापारी हो या बड़े व्यापारी हो सभी के लिए कुछ ना कुछ अच्छा किया है। वहीं लोकसभा संयोजक भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं उसके पीछे की मंशा पर व्यापक रूप से कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समापन में देश के योगदान में विशिष्ट योगदान करने वाले व्यवसायियों को पार्टी ने साल श्रीफल से सम्मानित किया। जिसमें प्रमुख रुप से लाधाराम जी चुगवानी, जियाद्रराम आहूजा, हजारी लाल गुप्ता, अर्जुन दास जेठानी, चंद्रभान वाधवानी, चंद्रभान बसंतानी, नरेंद्र लालवानी, संजय हरवानी, मोहन आहूजा, अशोक कुमार गुप्ता, बद्री गुप्ता, बाबूलाल मूवी तेज, लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, शंकर गुप्ता नगर परिषद अध्यक्ष मझोली, वालुराम पहलाजानी, राजेश गुप्ता खन्ना, दशरथ हरवानी, जितेंद्र गंगवानी, विशाल वाधवानी, मुकेश सुखवानी,अजय गुप्ता सामिल है । कार्यक्रम का संचालन व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पार्षद आनंद परियानी एवं आभार प्रदर्शन जिला मंत्री अमित प्रधान ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ देवेन्द्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, रविचद्र सिंह परिहार, अनिल पाण्डेय, अमलेश्वर चतुर्वेदी, प्रदेश सह संयोजक जितेन्द्र सिंह चौहान, व्यापारी संघ के जिला उपाध्यक्ष और प्रदेश सह कोषाध्यक्ष विवेक सिंह चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष अम्बुज सिंह चौहान, मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी, राकेश मौर्य, मझौली नगर परिषद के अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, सुशील अग्रवानी, महेंद्र यादव, सत्यम जयसवाल, तुषार धर द्विवेदी, जितेंद्र तिवारी, कौशलेंद्र सिंह, अजीत वर्मा, विभा शर्मा, रीता सोनी, ओमता सोनी, पुष्पराज सिंह, मुनिराज विश्वकर्मा, ज्योति कुशवाहा, कंचन केसरी, पार्षद सभा देवी कोल, मीनाक्षी मिश्रा, आरती सिंह सहित अनेक व्यापारी, कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
.jpg)