मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग न्यूज़ ताज़ा समाचार लोड हो रहे हैं...

सांगठनिक कसावट के तहत भाजपा ने मंडल के प्रभारियों मे किया व्यापक फेर बदल

सांगठनिक कसावट के तहत भाजपा ने मंडल के प्रभारियों मे किया व्यापक फेर बदल


समय सवेरा न्यूज, सिंगरौली। आगामी चुनावों तथा विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों को देखते हुये भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली ने सांगठनिक रूप से मंडल के प्रभारियों मे व्यापक‌ फेर बदल किया है।‌ प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से अनुमति प्राप्त कर तथा संभागीय संगठन प्रभारी रणबीर सिंह रावत एवं जिला संगठन प्रभारी श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी की अनुशंसा से जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने नये सिरे से मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की है।

नई सूची के मुताबिक महामंत्री दिलीप शाह को सिंगरौली, राजकुमार दुबे को लंघाडोल एवं लालपति साकेत को बगदरा का प्रभारी बनाया गया है। जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी को जयन्त, सरोज सिंह पटेल को विंध्यनगर, सुंदरलाल शाह को तियरा, प्यारेलाल चतुर्वेदी को सरई, चंद्रिका वैश्य को चितरंगी तथा प्रवीण तिवारी को जियावन मंडल का प्रभारी बनाया गया है। जिला मंत्री पूनम गुप्ता को बैढ़न मंडल की तथा विनोद चौबे को माड़ा एवं‌ दिग्विजय सिंह को खुटार तथा अरविंद तिवारी को रजमिलान मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष डाक्टर रविन्द्र सिंह को गोरबी, पूर्व सीडा उपाध्यक्ष नरेश शाह को बरगवां तथा रमापति जायसवाल को निवास मंडल का प्रभार दिया गया है।