समय सवेरा न्यूज, सिंगरौली। 25 जून सन 1975 को लोकतंत्र की हत्या कर देश पर थोपा गया आपातकाल स्वतंत्र भारत के सबसे काले अध्याय के रुप मे जाना जाता है। अपनी तानाशाही सत्ता को बचाने के लिये राष्ट्र पर आपातकाल लगा कर पूरे राष्ट्र को बंधक बनाकर रख दिया था तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने। देश भर के राष्ट्रवादी नायकों को कारागार मे बंद कर दमन का जो कुचक्र रचा गया था उसके लिये देश कभी भी कांग्रेस को माफ नहीं करेगा ऐसा कहना है भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता का। विगत 25 जून को भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय मे मीसा बंदियों के सम्मान मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमे आपातकाल के प्रत्यक्षदर्शी एवं स्वर्गीय कपिल देव पांडेय तथा पुराने जन संघी स्वर्गीय मानिक राम वर्मा के परिजन सम्मिलित हुये। अपने उद्बोधन मे जिलाध्यक्ष जी ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुये कहा कि कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के लोग जरा इतिहास टटोल कर देखें कि कैसे अपनी सत्ता को बचाने के लिये संविधान की बलि दी गई थी। अपनी निजी महत्वकांक्षा को पूरा करने के लिये श्रीमती गांधी ने राष्ट्रवादी नायकों को जबरन जेलों मे बंद कर उनपर अत्याचार किये और उनकी आवाज को दबाना चाहा और ये सत्ता लोभी कांग्रेस आज सत्ता न होने से फड़फड़ा रही है तथा राष्ट्र को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। सांप्रदायिक तुष्टिकरण इसका जीवंत उदाहरण है। ये कांग्रेस के लोग राष्ट्रविरोधी विचारधारा के पोषक रहे हैं और जब जब ये सत्ता मे रहे तब तब देश पर आंतरिक खतरा मंडराता रहा है। ये जो कमलनाथ जी हैं जो जनता को गुमराह कर एक बार मुख्यमंत्री बन गये पर दुबारा मुख्यमंत्री बनने का इनका सपना कभी पूरा नही होगा। सन 84 के दंगों मे सिखों के नरसंहार मे कमल नाथ जी मुख्य अभियुक्त रहे हैं तथा वो मामला अभी भी न्यायालय मे लंबित है। ऐसे मे कमलनाथ किस मुंह से भाजपा की आलोचना करते हैं जो स्वयं एक संगीन अपराध के अभियुक्त हैं।
सम्मान समारोह मे मीसा आंदोलन मे सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय मानिक राम वर्मा के पुत्र संतोष वर्मा तथा स्वर्गीय कपिल देव पांडेय के पुत्र अशोक पांडेय जी उपस्थित रहे जिनका अध्यक्ष जी ने श्री फल तथा अंगवस्त्र भेट कर सम्मान किया तथा उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, पूर्व विधायक राजेंद्र मेश्राम, मंडल अध्यक्ष संदीप चौबे, भारतेन्दु पांडेय, संदीप झा, कमल किशोर गुप्ता, जिला मंत्री ध्रुव सिंह, पूनम गुप्ता, कोषाध्यक्ष हरिदास गुप्ता तथा अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
.jpg)