जिले भर में भाजपा ने बनाया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस
समय सवेरा न्यूज, सीधी। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक 9 वर्ष के कार्यकाल को भव्यता से मना रहा है वही डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कमी हम सभी को खलती है। किंतु उनके सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धारा 370 हटा कर पूरा किया। एक विधान और एक निशान को लेकर देश के लाडले सपूत डॉक्टर मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर में अपनी शहादत दी।उक्त आशय के विचार भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान की विशेष उपस्थिति में कहीं।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के लिए जिए और भारत माता के लिए शहीद हुए। देश सदैव उनका ॠणि रहेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपनों को साकार कर के, एक देश, एक निशान और एक विधान करके उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर उसे पूरा किया।
जिला उपाध्यक्ष रविचद्र सिंह परिहार, विक्रम सिंह चौहान, अमलेश्वर चतुर्वेदी ने भी डॉक्टर मुखर्जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इसके पूर्व उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अशोक पटेल ने किया। इसके पूर्व प्रातः 9 बजे जिले के 1036 बूथों पर डॉक्टर मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, विधानसभा विस्तारक शुभम शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी, नगरी निकाय के प्रदेश संयोजक जीतेंद्र सिंह चौहान, नीलम पांडे, अजीत पांडे, मण्डल अध्यक्ष अंबुज सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद पूनम सोनी, राकेश मौर्य, मुनिराज विश्वकर्मा, कौशलेंद्र सिंह, राकेश सिंह, रीता सोनी, महिमा तिवारी, रान्नू साकेत, पार्षद सोमवती जयसवाल, किरण सिंह, पार्षद बाबूलाल कुशवाहा, पुन्नू खान, श्रवण सिंह, डॉ धर्मेंद्र द्विवेदी साहित्य अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
.jpg)