सीधी का विकास केवल और केवल भाजपा ने किया और शोषण कांग्रेसियों ने - केदारनाथ
चारों विधानसभा सीट जीतने के लिए कार्यकर्ता कसे कमर - देव कुमार
समय सवेरा न्यूज, सीधी। मध्य प्रदेश की पहचान कांग्रेस के शासनकाल में बीमारू राज्य के रूप में हुआ करती थी। सड़क में गड्ढे हैं कि, गड्ढे में सड़क, लाइट आती थी तो समाचार बनते थे, प्रदेश के विकास की व्यवस्था खस्ता हाल दौर से गुजर रही थी, किंतु भारतीय जनता पार्टी के आने के पश्चात लोगों ने विकास के महत्व को समझा। विकास क्या होता है यह जाना, आज भारतीय जनता पार्टी विकास की पर्याय बन चुकी है।
उक्त आशय के उद्गार भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सीधी विधानसभा स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रीवा के विधायक राजेंद्र शुक्ल ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, इंद्र शरण सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष बृज बिहारी लाल शर्मा, के के तिवारी, मंगलेश्वर सिंह चौहान, यदुनाथ सिंह की विशिष्ट उपस्थिति में व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं की फौज को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि आज प्रदेश के विकास के पंख लगा चुके हैं। विन्ध्य की जनता विकास का स्वाद चख चुकी है। इसलिए विन्ध्य में केवल और केवल कमल का फूल खिलने वाला है। चाहे वह लोकसभा चुनाव हो, चाहे वह विधानसभा चुनाव। हमारी सरकार ने राजनीति की परिभाषा बदलते हुए राष्ट्रभक्ति और सेवा का पर्याय बना दिया है। नहीं तो कांग्रेस के जमाने में लोग राजनीति को गंदगी का अखाड़ा मानने लगे थे। एक नागनाथ, तो दूसरा सांप नाथ लोगों के मुंह से सुना जा सकता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंत्योदय का पालन करते हुए समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति के जीवन स्तर को कैसे ऊंचा किया जा सके, इसके लिए लगातार प्रयासरत हैं।आयुष्मान कार्ड से लोगों को लाभ हो रहा है। चारों और सड़कों का जाल बिछा हुआ है। सड़क मार्ग, रेल मार्ग और हवाई मार्ग की सौगात भी अति शीघ्र विंध्य की जनता को मिलने वाली है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के स्वाभिमान को विश्व पटल पर स्थापित किया है। आज विश्व की महाशक्ति है हमारे प्रधानमंत्री के सामने नतमस्तक हैं। कुछ देशों के प्रधानमंत्री, मोदी जी के चरण स्पर्श करके करने पर अपना गौरव महसूस करते हैं। आज मुस्लिम कंट्री भी भारत का गुणगान कर रही हैं।
पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कांग्रेस को लताडते हुए कहा कि कांग्रेस के जमाने में सिंचाई का रकबा में 7 लाख हुआ करता था किन्तु अब 47 लाख हेक्टेयर है। कांग्रेसियों के राज में 28 00 मेगावाट बिजली हुआ करती थी, आज वह बढ़कर 28000 मेगावाट हो गई है। 10000 करोड़ के कार्य सीधी विधानसभा में हुए हैं और हो रहे हैं। 350 करोड़ लाडली बहना योजना के माध्यम से नारी को सशक्त और समृद्ध शाली बनाने के लिए उनके बैंक खाते में डाले गए हैं।
कांग्रेसी पर चुटकियां लेते हुए पूर्व मंत्री और विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेश की नारी सम्मान की योजना एक छलावा है। जनता जानती है कि ना नौ मन तेल होगा और ना ही राधा नाचेगी। इस पर लोगों ने जमकर ठहाके लगाकर, अभिनंदन किया।
पूर्व मंत्री श्री शुक्ला त्रिदेव, पन्ना प्रमुखों के दम पर आगामी चुनाव चाहे वह विधानसभा हो या लोकसभा सभी हम जीतेंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को शपथ भी दिलाई। दोनों हाथ ऊपर उठाकर भारत माता की जय का गगनचुंबी उद्घोष कर कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की।
सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पास लोगों के जनकल्याण की एक नहीं सैकड़ो योजनाएं हैं। सीधी के विकास की एक-एक ईट भारतीय जनता पार्टी के विकास की गाथा गा रही है। विधायक पंडित श्री शुक्ल ने कांग्रेस पर तीक्ष्ण प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता कहते हैं कि सीधी के विकास में दाऊ साहब का योगदान है। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि सीधी के विकास की एक-एक ईट भारतीय जनता पार्टी सरकार की देन है। सीधी कांग्रेस के जमाने में पिछड़ा हुआ और सबसे निरीह जिला माना जाता था, किंतु भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद मेरे विधायक बनते ही सीधी के विकास को पंख लग गए। आज सीधी में चारों दिशाओं में काली काली चकाचक सडके, गली और मोहल्ले में सड़के, उच्च शिक्षा संस्थान, चिकित्सा महाविद्यालय, इंजीनियरिंग महाविद्यालय, विधि महाविद्यालय अति शीघ्र आपके सामने दिव्य रूप में प्रकट होगा। हमारी प्रतिभा का पलायन रुकेगा।
कांग्रेसियों पर प्रहार करते हुए विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि जब अर्जुन सिंह मुख्यमंत्री हुआ करते थे, तो सीधी का अस्पताल 30 विस्तार का था। किंतु आज यह अस्पताल 450 बिस्तर का, भाजपा की देन है। बिजली के लिए पावर हाउस, सेमरिया को नगर पंचायत का दर्जा, हवाई पट्टी का विकास, हायर सेकंडरी और हाई स्कूलों का उन्नयन, मिनी स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट, नर्सिंग महाविद्यालय, नया बस स्टैंड ऐसी सैकड़ो योजनाएं हैं ,जिन्हें हम गिनाने लगे तो दिन कम पड़ जाएंगे।
सीधी विधायक कांग्रेस और उनके नेताओं को आधे हाथों लेते हुए कहा कि जब अर्जुन सिंह मुख्यमंत्री हुआ करते थे तो सीधी में एक महाविद्यालय था और वह भी स्नातक, किंतु भारतीय जनता पार्टी की सरकार में 12 महाविद्यालय जिले में संचालित हैं। नर्सिंग महाविद्यालय नए रूप में आकार ले रहा है।
सीधी विधायक श्री शुक्ला ने पूर्व मंत्री और रींवा विधायक राजेंद्र शुक्ला की तारीफ करते हुए कहा कि रीवा के विकास में राजेंद्र शुक्ला जी ने चार चांद लगाया है, वैसा ही विकास निकट भविष्य में सीधी में भी देखने को मिलेगा।
सीधी विधायक श्री शुक्ला ने छुट्किया लेते हुए कार्यकर्ताओं को सलाह दी की पंजा छाप भाजपाइयों से रहे सावधान।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने देव कुमार सिंह चौहान ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि भाजपा में प्रत्याशी नहीं कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है। हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन्म से लेकर अंतिम समय तक के लिए गरीबों के लिए योजनाएं दे रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे वैश्विक नेता हैं। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश को बंटाधार बनाया था, तो वही कमलनाथ ने 15 महीने में प्रदेश में भ्रष्टाचार अराजकता का माहौल बना दिया था।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच में जाकर गर्व के साथ अपनी योजनाओं को बताएं। जनता के आशीर्वाद से हम जिलें की चारों विधानसभा प्रचण्ड मतो से जितेगे। जनता का स्वाभिमान ही हमारी पूंजी है।
विधानसभा सम्मेलन की पृष्ठभूमि और स्वागत भाषण विधानसभा संयोजन आदित्य प्रताप सिंह ने रखी। कार्यक्रम का संचालन अमलेश्वर चतुर्वेदी ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, वरिष्ठ भाजपा नेता बृजेंद्र नाथ मिश्रा, डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी, विष्णु बहादुर सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह चौहान, रविचंद्र सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, अनिल पांडे, अमलेश्वर चतुर्वेदी, बद्रीश मिश्रा, जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा, जितेंद्र सिंह चौहान, रवि केसरी, संजय सिंह चौहान, सुधीर शुक्ला, गुरुदत्त शरण शुक्ला, संतोष पांडे, विश्व बंधु धर द्विवेदी, सरस्वती बहेलिया, नीलम पांडे, जिला मंत्री अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुशराम, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, राकेश सिंह, अजीत पांडे, दिलीप सिंह, मनीला सिंह चौहान, मोर्चा अध्यक्ष निशांत मिश्रा, आगम मंसूर खान, मंडल अध्यक्ष अंबुज सिंह चौहान, संजय सिंह चौहान, दिनेश गुप्ता, सूर्य प्रताप सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला, सुरेश सिंह चौहान, आनंद परियानी सहित विधानसभा क्षेत्र में निवासरत जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, त्रिदेव, बूथ अध्यक्ष और बूथ समितियां 10000 से अधिक संख्या में उपस्थित नहीं।


