विकास पर्व में सीधी को मिली 15 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

 

विकास पर्व में सीधी को मिली 15 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात


विधायक सीधी श्री शुक्ल ने किया विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन तथा लोकार्पण


समय सवेरा न्यूज, सीधी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश के साथ-साथ सीधी जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास पर्व मनाया जा रहा है। विकास पर्व के दौरान विभिन्न योजनाओं के स्वीकृत कार्यों का भूमिपूजन तथा लोकार्पण किया जा रहा है। 16 जुलाई से 31 जुलाई तक विधानसभा क्षेत्र सीधी में विधायक सीधी श्री केदारनाथ शुक्ल द्वारा 11 करोड़ 85 लाख रुपये लागत के 31 कार्यों का लोकार्पण तथा 3 करोड़ 51 लाख रुपये लागत के 19 कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

विकास पर्व में विधायक सीधी श्री केदारनाथ शुक्ल द्वारा दिनांक 23.07.2023 को 4.26 लाख रूपये लागत के पटेहरा कला में नाली निर्माण उमेश जायसवाल के घर से संदीप जायसवाल के घर तक, 14.61 लाख रूपये लागत के चेक डैम निर्माण हाथीखाड नाले पटेहरा खुर्द का भूमिपूजन एवं 21 लाख रूपये लागत के गोरियरा तालाब मार्ग में पीसीसी सड़क निर्माण पटेहरा खुर्द लोकार्पण किया गया। इसी प्रकार दिनांक 25.07.2023 को कुर्वाह में 9.10 लाख रूपये लागत के मेन रोड से आदिवासी बस्ती वार्ड क्रमांक 4 तक सुदूर सड़क निर्माण, 3 लाख रूपये लागत के पंचायत भवन के पास से जीवेन्द्र गौतम के घर तक नवीन सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया गया। दिनांक 26.07.2023 को कोचिटा में 7.33 लाख रूपये लागत के चेक डैम निर्माण बमुरी नाला में, 4.03 लाख रूपये लागत के पुलिया निर्माण कंजहिया रोड बमुरी, 12.78 लाख रूपये लागत के सैरी नदी जम्पिहवा नाला में चेक डैम निर्माण का भूमिपूजन किया गया। दिनांक 27.07.2023 को खाम्ह में 2 लाख रूपये लागत के अहिरान टोला पहुंच मार्ग में बीरभान सिंह के घर के पास पुलिया निर्माण, 14.83 लाख रूपये लागत के चेक डैम निर्माण मल्वारी नाला में सलैहा, 14.66 लाख रूपये लागत के चेक डैम निर्माण बुसिया नाला करवाही का भूमिपूजन किया गया। दिनांक 28.07.2023 को गांधीग्राम में 12.35 लाख रूपये लागत के चेक डैम निर्माण समयलाल रावत के घर के पास, 4.42 लाख रूपये लागत के पीसीसी सड़क निर्माण मड़वास मुख्य मार्ग से हरिजन बस्ती वीरेन्द्र बंसल के घर तक नेबूहा पश्चिम का भूमिपूजन किया गया। दिनांक 29.07.2023 को गाड़ा लोलर सिंह में 5.39 लाख रूपये लागत के नाली निर्माण आदिवासी बस्ती भाग 2, 14.70 लााख रूपये लागत के चेक डैम निर्माण ग्राम पंचायत जोगीपुर दक्षिण नाला में, 1.11 लाख रूपये लागत के चबूतरा निर्माण दुर्गा मंदिर के पास का भूमिपूजन किया गया। दिनांक 30.07.2023 को चौफाल पवाई में 5.87 लाख रूपये लागत के पुलिया निर्माण, 14.71 लाख रूपये लागत के चेक डैम निर्माण खेलासेमर ठेगरही नाला, 2 लाख रूपये लागत के मुन्नालाल यादव के घर के पास पुलिया निर्माण चौफाल कोठार का भूमिपूजन एवं 7 लाख रूपये लागत के पन्नी नाला में पुलिया निर्माण का लोकार्पण किया गया।

All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024