कार्यकर्ता से बड़ा कोई पद नहीं होता- कांत देव सिंह

कार्यकर्ता से बड़ा कोई पद नहीं होता- कांत देव सिंह

भारतीय जनता पार्टी की विशेष कामकाजी बैठक में बोले प्रदेश उपाध्यक्ष 


सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी की चुनावी मतगणना के संदर्भ में विशेष कामकाजी बैठक जिला कार्यालय के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कांत देव सिंह उपस्थित रहे तथा बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने की। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमवती खैरवार मंचासीन रहे।

जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि बैठक की औपचारिक शुरुआत भारत माता तथा पितृपुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलिन एवं माल्यार्पण से हुआ। बैठक के दौरान स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने दिया। जिलाध्यक्ष ने सर्व प्रथम लोकसभा चुनाव के सफल मतदान के लिये कार्यकर्ताओं को बधाई प्रेषित की तथा ये विश्वास प्रकट किया कि हम सभी लोकसभा चुनाव में सिंगरौली जिले से विधानसभा शचुनावों की तरह ही प्रचंड मतों से आगे रहने वाले हैं। आगामी 4 तारीख को जिले की तीनों विधानसभाओं की मतगणना सिंगरौली में ही सम्पन्न होंगीं। सभी कार्यकर्ता जो अधिकृत मतगणना एजेंट रहेंगे उन्हें बडे़ ही सजग तरीके से मतगणना प्रकृया के समय उपस्थित रहना है तथा बारीकी से मतगणना पर नजर रखनी है तथा अंत तक मतगणना स्थल पर डटे रहना है।

विधायक रामनिवास शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि 1 जून को अंतिम चरण का मतदान है, हमारे सीमावर्ती जिले सोनभद्र में मतदान भी 1 जून को सम्पन्न होने वाला है जिसके पूर्व हम सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंच कर अपने सहयोगी दल अपना दल के उम्मीदवार के लिये चुनाव प्रचार में सहभागी बनना है तथा अधिक से अधिक मतदाताओं को एन डी ए के घटक दल के उम्मीदवार के लिये मतदाताओं को जागरूक करना है। चूंकि हम सभी की तरह से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों से जुड़े हुए हैं इसलिए अपनी क्षमतानुसार हमें मोदीजी के हाथों को मजबूत करने तथा 400 पार सीटों के उद्देश्य से चुनावी समय में सहभागी बनना है।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह ने कहा कि हम सभी संगठन के लोग हैं और भारतीय जनता पार्टी का संगठन सदा ही क्रियाशील रहता है , हमारी सांगठनिक गतिविधियां कभी बंद नहीं होती‌। आगामी 4 तारीख को मतगणना के पश्चात हमारे नये कार्यक्रमों की गतिविधियां प्रारंभ हो जायेंगी। हम 2024 में तो पुनः सरकार स्थापित कर ही रहे हैं तथा उसके बाद हमारा संगठन 2028 तथा 2029 की तैयारियों में लग जायेगा। सरकारी एवं सांगठनिक पदों में फेर बदल संगठन की सतत प्रक्रिया है जो चलती रहेगी किंतु हम सब कार्यकर्ता के रूप से सदा भारतीय जनता पार्टी का काम करते रहेंगे। हमारी पार्टी के सिद्धांतों के अनुसार कार्यकर्ता सबसे बड़ा है, एक कार्यकर्ता से बड़ा कोई पद नहीं होता ये ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है। पड़ोस के जिले में मतदान की तारीख नजदीक ही है हम सबको संगठन के निर्देश पर वहां चुनाव प्रचार में हिस्सा लेना है तथा अधिक से अधिक मतदान हमारे सहयोगी दल के उम्मीदवार को मिले इसके लिये पूरा प्रयास करना है तथा मतगणना के दिन पूरी तन्मयता एवं तटस्थता से मतगणना स्थल पर उपस्थित रहना है।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह ने किया तथा आभार प्रकटन जिला महामंत्री राज कुमार दुबे ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, सरोज सिंह, जिला महामंत्री लालपति साकेत, विधानसभा संयोजक गिरिजा पांडेय, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, विधानसभा प्रभारी प्रदीप शाह, जिला मंत्री बविता जैन, अरविंद तिवारी, कलावती यादव, विनोद चौबे, कोषाध्यक्ष हरिदास गुप्ता, कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद चौबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल महामंत्री ऋचा सिंह, मंडल अध्यक्ष भारतेन्दु पांडेय, संदीप झा, शारदा शर्मा, संदीप चौबे, राज नारायण गुप्ता, गजेन्द्र अग्रहरि, रविन्द्र पांडेय, राम जी गुर्जर , राजू जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी राजीव तिवारी, पार्षद संजय सिंह, पार्षद संतोष शाह, पवन सिंह, विपिन प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024