बीएमएस यूनियन कार्यकारिणी की सम्पन्न हुई मासिक बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

बीएमएस यूनियन कार्यकारिणी की सम्पन्न हुई मासिक बैठक,  लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

सीधी बघवार। अल्ट्राटेक सीधी सीमेंट प्लांट में कार्यान्वित भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्धता प्राप्त अल्ट्राटेक सीमेंट कर्मचारी एवं खदान श्रमिक संघ मझिगवां जिला सीधी मध्यप्रदेश ट्रेड यूनियन के कार्यकारिणी की मासिक बैठक यूनियन कार्यालय में अध्यक्ष वीरभानु सिंह की अध्यक्षता में विगत 30,मई को सम्पन्न हुई । तत्संबंधी जानकारी से अवगत कराते हुए महामंत्री उमानिवास मिश्रा ने बताया कि अल्ट्राटेक सीधी सीमेंट प्लांट माइंस के सहित सभी स्थलों में कार्यरत सीमेंट वेज बोर्ड,इ,एण्ड पी,सीएच, सप्लाई,जी डी एक्स, एसआईएस,आदि सभी वर्गीकृत श्रमिकों के 450, सदस्यीय ट्रेड यूनियन की चयनित हुई त्रैवार्षिक नवीन प्रबंध कार्यकारिणी की मासिक बैठक में सभी वर्गीकृत श्रमिकों के हित मूलक तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए कार्य की समानता का औद्योगिक समानता युक्त वेतन,कार्य योग्यता , क्षमता के अनुरूप पदीय परिवर्तन कर पदीय पदोन्नति, प्रदूषण भत्ता, महंगाई भत्ता,एच आर ए , भत्ता, बोनस,मेडीक्लेम सुविधा,नाइट एलाउंस, माइंस तथा प्लांट के कार्य स्थलों में व्याप्त अव्यवस्थाओं में सुधार, असामयिक मृत्यु हेतु आर्थिक क्षतिपूर्ति की समुचित पालिसी,कैंटीन संचालन, आवासीय सुविधा, शुद्ध पेयजल एवं समुचित शौचालय, आवागमन सुविधा, धौरहरा कालोनी की बद्तर स्थिति में सुधार, अस्पताल,मेस,फायर विभाग तथा सीएच सप्लाई तथा एस आई एस श्रमिकों के हितार्थ, वेतन बढ़ोतरी,आपरेटिव श्रेणी ग्रेट एन 11,12,13,14,के स्थान पर ए बी,सी,डी, उल्लेखित होने एवं प्रमोशन पालिसी में व्याप्त विषमताओं को दूर करने आदि के संबंध में विचार विमर्श तथा निर्णय लिया गया।
साथ ही विगत दिनों असामयिक मृत्यु के शिकार हुए श्रमिक गुलाब पटेल एवं यज्ञबल शुक्ल तथा अपाहिज हुए उमाशंकर त्रिपाठी व ओमप्रकाश जायसवाल आदि श्रमिकों के संबंध में चर्चा की जाकर आर्थिक क्षतिपूर्ति संबंधी बिंदुओं पर गहन विचार विमर्श कर संघीय कार्यवाही के संपादन का निर्णय लिया गया।साथ ही स्टाप श्रेणी में प्रबंधन की ओर से परिलक्षित किए गए मैप अनमैप श्रेणी के संबंध में चर्चा की गई।प्रबंधन बैठक में प्रशांत तिवारी, जगवीर सिंह, दीपक सिंह, योगेन्द्र द्विवेदी, ओंकार उरमलिया, बृजेश तिवारी, अखिलेंद्र सिंह, मोहम्मद शरीफ, सुमेश मिश्रा, शिरीष पाण्डेय, अजय सिंह, रजनीश प्रताप सिंह, दिलीप मिश्रा, चन्द्रभान पाल,अबध बिहारी शर्मा, प्रभा शंकर सिंह, रामसुशील द्विवेदी,राजू केवट, शशिरंजन सिंह, मुकेश तिवारी, मंगलेश्वर सिंह, पवन कुमार सिंह,अमित सिंह, प्रदीप कुमार पाण्डेय, महेंद्र सिंह, अशोक पाण्डे,उदय यादव, उदय चौहान, राकेश दहायत, जागेंद्र मिश्रा, रावेन्द्र मिश्रा, श्रीकांत सिंह,नीरज मिश्रा, विनय सिंह, राधेश्याम सिंह, मोहम्मद रईश खां, दीपक तिवारी, आदि पदाधिकारी व वरिष्ठ सक्रिय सदस्य जन सम्मिलित रहे। 
जारी विज्ञप्ति में समन्वय तथा सामंजस्य स्थापित कर भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति से परिभाषित कार्य करने तथा संघीय कार्य में सहयोग देने की जनापेक्षा व्यक्त की गई है।

All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024