हिंडालको में आजादी व देशभक्ति की भावना के साथ 78वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान हिंडालको महान के इकाई प्रमुख एस.सेन्थिलनाथ ने राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण करते हुये व सभी कर्मियों एवं हितग्राहियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होने परेड का निरीक्षण किया व कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया । अपने उद्बोधन में इकाई प्रमुख एस. सेन्थिलनाथ ने देश की आज़ादी में अपने प्राण की आहूती देने वालो आज़ादी के परवानो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि आज का दिन यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत आज हम एक स्वतंत्र और समृद्ध देश में जी रहे हैं। हमारी कंपनी, हिंडालको महान एल्युमिनियम,देश की आर्थिक प्रगति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, और इसके लिए आप सभी की मेहनत और समर्पण के लिए मैं आप सबका आभारी हूँ।
आज के दिन, हम संकल्प लें कि हम अपनी कंपनी और देश के विकास में और भी अधिक योगदान देंगे। हमें पर्यावरण और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सतत विकास के लक्ष्य को हासिल करना है। आप सभी के निरंतर प्रयासों से ही हम इन ऊंचाइयों को छू सकते हैं। उन्होने कंपनी के सभी मानकों पर शानदार प्रदर्शन में संविदा सहित सभी कर्मियों के अहम योगदान की सराहना करते हुए ग्राहकों को गुणवत्ता युक्त एल्युमिनियम उपलब्ध करवाने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दोहराया। साथ ही सिंगरौली परिक्षेत्र में कंपनी द्वारा सामाजिक उत्थान हेतु सी.एस.आर.के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों को भी रेखांकित किया।
इस कार्यक्रम में हिंडालको महान के मानव संसाधन प्रमुख डॉक्टर विवेकानंद मिश्रा,पावर प्लांट हेड चंद्र शेखर सिंह, वित्त प्रमुख सुशान्त नायक,ऑपरेशन प्रमुख सुदीप्ता नायक,पर्चेज हेड राम जतन गुप्ता, मैकेनिकल हेड आदर्श सहित व अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष,अन्य अधिकारी व कर्मचारी,स्कूली बच्चे एवं भारी संख्या में स्थानीय जन भी उपस्थित रहे । स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का सफल संचालन अभिषेक उपाध्याय ने किया।
