मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग न्यूज़ ताज़ा समाचार लोड हो रहे हैं...

नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने किया पदभार ग्रहण

कार्यालय में दस्तावेजों के साथ बैठे अंशुमान राज

सीधी। नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अंशुमान राज ने आज जिला पंचायत सीधी कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया तथा अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।
नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अंशुमन राज वर्ष 2020 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसके पूर्व श्री राज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरसिंहगढ जिला राजगढ़ में पदस्थ थे।