मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग न्यूज़ ताज़ा समाचार लोड हो रहे हैं...

देव कुमार सिंह होंगे एक बार फिर सीधी भाजपा जिला अध्यक्ष

 

देव कुमार सिंह होंगे एक बार फिर सीधी भाजपा जिला अध्यक्ष


समय सवेरा न्यूज़, सीधी। जिले में लंबे समय के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) का नया जिला अध्यक्ष चुना गया। संगठन की बैठक में देव कुमार सिंह का नाम जिला अध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित किया गया।  देव कुमार सिंह लंबे  समय से राजनीति में सक्रिय हैं और पिछली बार भी भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनकी मेहनत और सक्रियता को देखते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सीधी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। देव कुमार सिंह के जिला अध्यक्ष बनने के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह की लहर है। जिलेभर में इस अवसर को खुशी के साथ मनाया जा रहा है।

                                        देव कुमार सिंह की नियुक्ति से संबंधित भाजपा मध्य प्रदेश का पत्र