सीधी, मध्य प्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 06 जून 2025 को जारी आदेश क्रमांक 690/2025/वि-5/22 के अनुसार प्रदेशभर के जनपद पंचायतों में मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इस स्थानांतरण सूची में जनपद पंचायत सीधी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अशोक कुमार तिवारी का नाम भी शामिल है।
श्री अशोक कुमार तिवारी, जिनका एम्प्लॉय कोड 323019906 है, वर्तमान में सीधी जिले के जनपद पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। शासन द्वारा उन्हें अब मैहर जिला मैहर में स्थानांतरित किया गया है।
यह स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि सभी अधिकारी अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करें।
इस स्थानांतरण सूची में कुल छब्बीस अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें प्रदेश के विभिन्न जिलों में नवीन पदस्थापना दी गई है। इससे प्रदेश में प्रशासनिक कार्यप्रणाली में नव ऊर्जा और गति की उम्मीद की जा रही है। इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को क्षेत्रीय प्रशासन को और अधिक सशक्त, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।