आज मतदान दिवस में बढ़ चढ़ के जनता ने लिया भाग !! पार्टी के उमीदवारो भी रहे सम्मिलित !! सीधी कलेक्टर एवं एसपी ने भी दिया वोट !!

1 )- सीधी जिले की चारों विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। इसी बीच मतदाताओं के साथ कतारों में लगकर जिले के कलेक्टर दिलीप कुमार व उनकी धर्मपत्नी सहित एसपी तरुण नायक भी शासकीय हाई स्कूल कोतर में मतदान किया ।
2 )- सीधी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी व विधायक केदारनाथ शुक्ला ने मतदान केंद्र क्रमांक 221 के शासकीय पूर्व माध्यमिक अभ्यास शाला कोटहा में मतदान किया किया है।
3 )-सीधी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी कमलेश्वर द्विवेदी ने आज सुबह-सुबह मतदान किया है।
4 )- सीधी सिंगरौली संसद रीति पाठक अपने गृह ग्राम पातुलखि में किया मतदान,वृद्ध महिलाओ व गांव के ग्रामीणों के साथ किया मतदान ।
5 )- सिहावल विधानसभा से काग्रेस प्रत्यासी कमलेश्वर पटेल अपनी पत्नी प्रीती पटेल के साथ सुपेला मतदान केन्द्र क्रमांक 97 मे पहुच कर किये मतदान ।
6 )- सीधी जिले के चुरहट विधानसभा क्षेत्र के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने अपने गृह ग्राम साडा में अपने परिवार के साथ मतदान किया ।
7 )- अजय सिंह राहुल नेता प्रतिपक्ष के बेटे अरुणोदय ने भी अपने  गृहगाम शिवराज पुर सांडा में मतदान किया  ।
मतदान की भागादौड़ी मे कई जगहों से ईवीएम मशीनो के खराब होने की भी खबरे आयी है जिसके कारण कई जगहों पे मतदान होने में देरी भी बताई गयी है, हालांकि प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशाशन ने तत्परता दिखाते हुए मशीनो को ठीक कर दिया है, जिसके कारण मतदान सुचारु रूप से चल रहा है ।
News Credit :- "Mpsandesh24" "enewsmp"and"polkholpost" !

All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024