सीधी । संजय टाईगर रिजर्व के धमखोर रेंज के बसकुटा बीट में लकड़ी लेने गई एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ में मौजूद अन्य महिलाओं के काफी शोर-शराबा मचाने पर भालू के चंगुल से पीडि़ता छूटी।
टाईगर रिजर्व के अमले को घटना की जानकारी मिलने पर घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर घूंसू अमलाई टोला निवासी अंजू पति राजू बैगा 28 वर्ष अपनी सास दिनाबाई पति ननकू बैगा समेत परिवार की दूसरी महिलाओं के साथ लकड़ी लेने जंगल आई हुई थी। तभी बसकुटा बीट से सटे राजस्व क्षेत्र में विचरण कर रहे एक भालू ने अंजू के ऊपर हमला बोल दिया। भालू का हमला होते ही अंजू ने चीख-पुकार लगाना शुरू किया। समीप में मौजूद महिलाओं ने काफी मशक्कत के बाद भालू को खदेड़ा। भालू के जंगल की ओर भागने पर साथ मे मौजूद महिलाओं ने गंभीर रूप से घायल अंजू को बाहर निकाला। घटना की जानकारी पार्क अमले को मिलने पर उनके द्वारा तत्परतापूर्वक वाहन से गंभीड़ रूप से घायल अंजू बैगा को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। भालू के हमले में महिला के चेहरे के नीचे शरीर के भागों में काफी जख्म होने से उसकी हालत गंभीर बताई गई है। जिला अस्पताल में घायल महिला को तत्परतापूर्वक प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए वार्ड में भर्ती किया गया है।