सीधी। अलग-अलग सडक़ हादसे में आधा दर्जन लोग आज घायल हो गये ।

सीधी। अलग-अलग सडक़ हादसे में आधा दर्जन लोग आज घायल हो गये। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के जमोड़ी तिराहे के पास आज दोपहर ट्रक से बचने के चक्कर में एक बाइक के तेज रफ़्तार में अनियंत्रित होकर फिसल जाने से उसमें सवार तीन लोग घायल हो गये। इसमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। घटना के वक्त बाइक फिसलने से बाइक में सवार सोनू यादव पिता राजेन्द्र यादव 24 वर्ष निवासी पनवार, गोलू नापित पिता सूर्यभान नापित 15 वर्ष निवासी नौगवां धीरसिंह एवं बाइक चालक अभिजीत सिंह बघेल पिता प्रभात सिंह बघेल निवासी पनवार घायल हो गये। घटना की खबर मिलते ही 100 डायल द्वारा तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गोलू नापित की हालत गंभीर बताई गई है। अन्य सडक़ हादसे में सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत गांधीग्राम के समीप हुए सडक़ हादसे में तीन लोग घायल हो गये। बताया गया है कि घटना के वक्त बाइक सवार पिंटू साकेत पिता मनोहर साकेत 26 वर्ष निवासी पनवार एवं शिवबहादुर साकेत पिता रामधनी साकेत 27 वर्ष निवासी पनवार आज अपरान्ह काफी तेज रफ़्तार से कुसमी की तरफ से सीधी की ओर आ रहे थे। गांधीग्राम के पास मोड में खड़े जय बहादुर बैगा पिता शिवशंकर बैगा 15 वर्ष को तेज रफ़्तार में बाइक से ठोकर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवारों के भी गिरने से इन्हें भी गहरी चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही 100 डायल पुलिस द्वारा सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जमोड़ी तिराहे की तस्वीरें
सीधी एक्सीडेंट sidhi accident
गांधीग्राम की तस्वीरें
सीधी एक्सीडेंट sidhi accident



All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024