सीधी। राष्ट्रीय राजमार्ग क्र.39 में उपनी के समीप आज दोपहर करीब 12:30 बजे लौआर से सीधी आ रही बस क्र.एमपी 53 पी 0488 के चालक ने सामने से आ रही बाइक क्र.एमपी 53 सीए 7164 को लापरवाहीपूर्वक टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बाइक भी बस के सामने से अंदर जा फंसी थी। बाइक में सवार हिमांशु पिता कमलाकर सिंह 25 वर्ष मड़रिया एवं सोनल पिता समयलाल सिंह 25 वर्ष चंदवाही गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनो घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद आरोपी चालक एवं परिचालक मौके पर भाग खड़े हुये।
