सीधी। अमिलिया थाना अंतर्गत सोन नदी पुल जोगदहा के उत्तरी क्षेत्र में गड्ढों से तब्दील मार्ग में आज अनियंत्रित होकर लाई से भरा एक मिनी ट्रक पलट गया। गनीमत यह थी कि चालक ने तत्परतापूर्वक
छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। मालूम रहे कि बहरी-हनुमना स्टेट हाइवे के निर्माण की जिम्मेदारी जीव्हीआर कम्पनी को मिली थी। तकनीकी स्वीकृति न मिलने के कारण सोन नदी जोगदहा घाट के संकीर्ण एवं जर्जर पुल का निर्माण कार्य उस दौरान लटक गया था। बाद में जीव्हीआर कम्पनी द्वारा अपने टेण्डर से पुल निर्माण को भी हटवा दिया गया। जिसके बाद से सोन नदी पुल एवं इससे लगे करीब एक
किमी. सडक़ का निर्माण कार्य भी न होने से यहां के सडक़ की हालत काफी दयनीय बनी हुई है।
