सोन नदी के गऊघाट में नवजात एवं अधेड़ की मिली लाश ।

सीधी। सोन नदी के गऊघाट में आज सुबह मकर संक्रांति के मेले में पहुंचे लोगों को अलग-अलग स्थानों पर दो लाशे नजर आई। नवजात एवं अधेड़ की लाश दिखने की खबर मेला क्षेत्र में आग की तरह फैलते ही सनसनी व्याप्त हो गई। हैरत की बात यह रही कि मेला क्षेत्र में जहां दो लाश मिलने की चर्चा थी वहीं ड्युटी में तैनात पुलिसकर्मियों को दोपहर 2 बजे तक कोई जानकारी नही थी। मीडिया के मार्फत जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी लाशों की जानकारी लेने के लिए मुस्तैद हुए। नवजात की लाश जहां तट में पानी के किनारे ही बालू में आधी दबी हुई थी। वहीं अधेड़ की लाश कुछ दूर पर पानी में तैर रही थी। पुलिस द्वारा दोनो लाशों को निकलवाने के बाद पंचनामा कार्रवाई उपरांत पोस्ट मार्टम के लिए पहुंचाया गया। दोनो लाशों की शिनाख्त कराने के लिए पुलिस देर शाम तक पूंछतांछ में लगी रही। वहीं चर्चा के अनुसार सोन नदी में मानवता को झकझोर देने वाली एक तस्वीर सामने आई है। बताया गया कि मंगलवार की सुबह गऊ घाट में नवजात बच्चे का शव बालू में दवा हुआ दिखा। जैसे ही श्रद्धालुओं की नजर उस ओर पड़ी सब अवाक रहे गए। मकर संक्रांति के दूसरे दिन हजारों की संख्या में मेला देखने पहुंचे महिलाओं और बच्चों में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे ही यह तस्वीर देखी तो सबके भी होश उड़ गए। फिलहाल थाना पुलिस ने नवजात बच्चे का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
 


All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024