पूर्व मंत्री को भ्रात शोक । पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी के अनुज का निधन, क्षेत्र में शोक।

सीधी । मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी के छोटे भाई भुवनेश्वर प्रसाद द्विवेदी का 58 वर्ष की उम्र मे लम्बी बीमारी के बाद बुधवार की सुबह 9 बजे के आस पास गृह ग्राम भुइमाड़ में निधन हो गया है। स्व. श्री द्विवेदी अपने पीछे दो पुत्र दो पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर संसार को अलविदा कर दिये है। मिली जानकारी के अनुसार भुईमाड़ गांव निवासी रामकिशोर द्विवेदी के तीन पुत्र पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी, भुवनेश्वर प्रसाद द्विवेदी गोविंद नारायण द्विवेदी दूसरे नंबर के पुत्र लम्बे समय से बीमार उनका उपचार प्रदेश व प्रदेश के बाहर के अस्पतालों में चल रहा था लेकिन स्वास्थ लाभ नहीं हो रहा था 5 फरवरी की सुबह वे गृह ग्राम में उनके ज्येष्ठ पुत्र कृष्ण कुमार द्विवेदी ने मुखाग्नि दी है। द्विवेदी जी के सभी अंतिम संस्कार सहित सभी कार्यक्रम गृह ग्राम भुइमाड़ में सम्पन्न होंगे। स्व. द्विवेदी जी के निधन की खबर मिलते ही शोक जाहिर किया गया है । उनके निधन के खबर मिलते हैं कुसमी अभिमान मड़वास मझौली अंचल के लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था अंतिम संस्कार के दौरान क्षेत्र के हजारों लोगों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए हैं। सीधी सिगरौली जिले के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024