एसपी ने चलाया बैंक चेकिंग अभियान, बैंकों में मचा हडक़म्प. ।

थाना कोतवाली अंतर्गत में स्थित सभी बैंक स्टेट बैंक, यूनियन बैंक डीपी कॉम्प्लेक्स मध्यांचल ग्रामीण बैंक व इलाहाबाद बैंक में उस वक्त हडक़म्प मच गया, जब पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्वयं पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था जांचने बैंक पहुँच गए।


बुधवार को बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए निकले पुलिस अधीक्षक तरूण नायक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा सीधी कोतवाली क्षेत्र में स्थित स्टेट बैंक, यूनियन बैंक डीपी कॉम्प्लेक्स मध्यांचल ग्रामीण बैंक व इलाहाबाद बैंक पहुँच गए। जैसे ही सायरन बजाते पुलिस अधीक्षक की गाड़ी बैंक पर पहुँची वैसे ही आसपास के लोगों आश्चर्य में पड़ गए और लोग यह जानने की कोशिश में जुट गए कि आखिर क्या मामला है।एसपी ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सीसी टीवी कैमरा,स्ट्रांग रूम,एटीएम रूम,अग्निशामक यन्त्र, अलर्ट अलार्म आदि निरीक्षण किया।बैंकों में मौजूद बैंक स्टॉफ व ग्राहकों से पूछताछ की तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाये रखने के लिए बैंक मैनेजर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक तरूण नायक

पुलिस अधीक्षक तरूण नायक

पुलिस अधीक्षक तरूण नायक

All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024