सीधी। शहर के जमोड़ी में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नीम के पेड़ से एक युवक की लाश लटकती देखी गई। यह खबर आग की तरह फैलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाने पर जमोड़ी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर लाश की सिनाख्त कराने में लग गई। काफी पूछतांछ के बाद मालुम पड़ा कि मृतक अरूण रावत पिता लाला रावत 21 वर्ष निवासी बरम्बाबा है। जो अपनी बहन के ससुराल आया हुआ था। पुलिस पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद लाश परिजनों को सौंपकर मर्ग विवेचना में जुटी हुई है।
