सीधी। रामपुर नैकिन थाना के पुलिस चौकी खड्डी अंतर्गत कठार निवासी सुगरनुआ प्रजापति पिता पुसई प्रजापति 22 वर्ष ने दरमियानी रात घर के अंदर फांसी के फंदे में झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतिका के परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले शादी को लेकर सुगरनुआ बहुत खुश नजर आ रही थी। अचानक शादी टूटने के बाद वह काफी मायूस थी। इसी के चलते उसने आत्महत्या करने जैसा आत्मघाती कदम उठाया। मौके पर पहुंची खड्डी चौकी पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरिया पहुंचाया। पोस्टमार्टम कार्रवाई के पश्चात लाश परिजनो केा सौंप दी गई है।
