थाना प्रभारी की सक्रियता से बची कई घायलों की जान, सभी घायलो का रामपुर नैकिन में हो रहा है उपचार ।
सीधी। रामपुर नैकिन थाना के अन्तर्गत ग्राम गुजरेड़ के पास बस एवं जीप के टक्कर से 4 यात्रियों की मौत घटना स्थल में हो गई है एवं दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गये है। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर नैकिन में चल रहा है जिनमें 3 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। थाना प्रभारी रामपुर नैकिन राजेश पाण्डेय से मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को सुवह 10 बजे व्यासमुनी बस सर्विस क्रमांक एमपी 53 पी 0395 सीधी से रीवा की ओर जा रही थी। ग्राम गुजरेड़ के पास कमान्डर जीप क्रमांक एमपी 19 ई 4537 तेज रफ़्तार से आ रही थी। दोनों के आमने- सामने आ जाने के कारण जोर दार टक्कर हो गई जिसमें 3 महिला एवं एक बच्ची की घटना स्थल में ही मौत हो गई और दर्जन भर यात्री घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु रामपुर नैकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा हैं। मृतको में चन्द्रकली साकेत पति कमलेश साकेत उम्र 30 वर्ष निवासी धनहा,रीता साकेत पिता कमलेश साकेत उम्र 2 वर्ष निवासी धनहा,कुन्तु बसोर पति फूलचन्द्र बसोर उम्र 26 वर्ष निवासी गुजरेड़, साबित्री सिंह पति संतोष सिंह निवासी ढोलबाज की मौत हो गई।
मां-बेटी की एक साथ घटना स्थल में हुई मौत ।
थाना रामपुर नैकिन के अन्तर्गत ग्राम गुजरेड़ में बस एवं जीप की हुई टक्कर से ग्राम धनहा निवासी मां- बेटी की एक साथ मौत हो गई। कमान्डर जीप पर सबार होकर अपने ससुराल धनहा जा रही चन्द्रकली साकेत पति कमलेश साकेत उनकी बेटी रीता साकेत पिता कमलेश साकेत उम्र 2 की अचानक गुजरेड़ के पास हुये हादसे में दोनों की मौत हो गई। बताया गया है कि चन्द्रकली साकेत अपनी 2 वर्ष की बेटी को अपनी गोद में बिठाकर सफर कर रही थी। सीधी की ओर से आ रही बस की ठोकर से दोनो जीप से नीचे गिर गई और घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही चन्द्रकली के पति एवं परिजन स्थल में पहुच कर दोनो शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया जहां पोस्ट मार्डम के बाद शवों को परिजनों को सौप दिया गया।
थाना प्रभारी एवं नायब तहसीलदार ने की मदद ।
गुजरेड़ में हुई दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामपुर नैकिन राजेश पाण्डेय घटना स्थल में पहुचकर घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र रामपुर नैकिन भिजवाने के साथ- साथ उक्त घटना में मृतकों के परिजनों को सुचना भिजवाने एवं उनका पोस्ट मार्डम कराने में महती भूमिका निभाई एवं दुर्घटना में घायल सुन्दरलाल सिंह पिता बंशबहादुर सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी नौढिय़ा,हरीलाल सिंह पिता बंशवहादुर ङ्क्षसह उम्र 35 वर्ष निवासी नौढिय़ां, मुन्नी बसोर पति फूलचंद्र बसोर उम्र 3 वर्ष निवासी गुजरेड़, पंकज सिंह पिता हरीलाल सिंह उम्र 12 वर्ष निवासी नौढिय़ां,वंशबहादुर सिंह पिता सुखदेव सिंह उम्र 11 वर्ष की हालत नाजुक बताई गई है जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र रामपुर नैकिन में चल रहा है। नायब तहसीलदार हनुमानगढ़ सुधीरमोहन अग्रवाल हास्पिटल में पहुच कर घायलों से मुलाकात की एवं उनके उपचार की समुचित व्यवस्था कराई।

