🔥 पुलिस चौकी सेमरिया के करणपुर में हुआ सड़क हादसा 🔥

••••••••• सायकल से स्कूल पढऩे जा रही थी छात्रा •••••••••
सीधी। जिले में बढ़ते सड़क हादसों के बीच आज सुबह 1 छात्रा फिर से सड़क हादसे की भेंट चढ़ गई। हादसे के दौरान छात्रा रोजाना की तरह आज भी सुबह सायकल से स्कूल पढऩे जा रही थी उसी दौरान यमराज बनकर सामने से आई बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। बस के पहिए के नीचे छात्रा के शरीर का कुछ हिस्से आ जाने के कारण घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर चक्काजाम शुरू कर दिया।चक्काजाम की खबर पाते ही सेमरिया एवं चुरहट थाने से भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंच गई। चुरहट एसडीओपी लक्ष्मण अनुरागी की समझाईस के बाद ग्रामीणों का आक्रोश खत्म हुआ और चक्का जाम समाप्त किया गया। इस दौरान करीब 1 घंटे तक हनुमानगढ़-सीधी मार्ग जाम रहा। बताया गया कि चुरहट थाना क्षेत्र के सेमरिया चौकी अंतर्गत करणपुर की रहने वाली छात्रा मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे साइकिल में सवार होकर कन्या प्राथमिक शाला नौगमा पढऩे जा रही थी। तभी लापरवाह बस चालक ने सामने से टक्कर मारते हुए कुचल दिया। भीषण दुर्घटना में बालिका की मौके पर मौत हो गई आनन-फानन में हादसे की खबर जैसे ही परिजनों को पता चली तो वह भड़क गए सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे 7वीं की छात्रा विमला पिता रामशिरोमणि जायसवाल 13 वर्ष निवासी करणपुर रोजाना की तरह आज भी घर से शासकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला नौगमा सायकल में पढऩे जा रही थी। तभी सीधी की ओर जा रही बघेल ट्रेवल्स की बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बालिका को कुचल दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर मौत हो गई। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना छात्रा के परिजनों को दी।
••••••••• एक घंटे बाद खुला जाम •••••••••
बड़ी दुर्घटना की सूचना के बाद चुरहट थाना पुलिस सहित सेमरिया चौकी का अमला मौके पर पहुंच गया। सड़क जाम करने वाले लोगों को समझाइस देकर जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन परिजन नहीं मानें, सबकी एक स्वर पर मांग थी कि आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर आरोपी बस संचालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए। घंटों समझाइश के बाद परिजन मांगे तो शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया गया है।


All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024