🔥 नहीं रहे सीधी के पूर्व कलेक्टर अजीत जोगी 🔥



अजीत जोगी का जन्म 29 अप्रैल 1946 में बिलासपुर के पेंड्रा में हुआ था. उनका पूरा नाम अजीत प्रमोद कुमार जोगी है. उन्होंने भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके कुछ दिन रायपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में अध्यापन का काम किया. जोगी 1968 में UPSC में सफल हुए और IPS बने थे. दो साल बाद ही वे IAS बन गए. वो रायपुर, शहडोल,सीधी और इंदौर में 14 साल तक कलेक्टर रहे हैं.
सीधी में कलेक्टर रहते हुए ही अजीत जोगी की शादी रेणुका जोगी से हुई थी और तो और उनके बच्चो का जन्म भी सीधी में ही हुआ था । कलेक्टर रहते हुए अजीत जोगी द्वारा अर्जुन सिंह को चुरहट से विजई होने पर प्रमाणपत्र दिया गया था । 1 नवंबर 2000 को जब छत्तीसगढ़ राज्य बना, तब जोगी छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री बने. मुख्यमंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल 9 नवंबर 2000 से 6 दिसंबर 2003 तक था। महासमुंद लोकसभा सीट से वो पहली बार सांसद का चुनाव जीते थे, 2004 से 2009 तक वे सांसद रहे ।



All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024