👉 जिला परियोजना प्रबंधक म.प्र. डे-एस.आर.एल.एम. ने जानकारी देकर बताया है कि एसएससीआई/एसआईएस इण्डिया द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुरक्षा गार्ड के लिये पंजीयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
👉 उन्होने बताया कि जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत जनपद परिसर सिहावल में दिनांक 07.11.2020 को, सीधी अंतर्गत ग्राम पंचायत परिसर बरम्बाबा में दिनांक 09.11.2020 को, रामपुर नैकिन अंतर्गत शासकीय विद्यालय परिसर खड्डी में दिनांक 10.11.2020 को, मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत परिसर टिकरी में दिनांक 23.11.2020 को एवं कुसमी अंतर्गत एसआरएलएम सीएलएफ बिल्डिंग परिसर भुईमाड में दिनांक 24.11.2020 को शिविर का आयोजन किया जायेगा।
👉 शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक किया जायेगा। जनपद पंचायत क्षेत्र के सभी इच्छुक बेरोजगार युवाओं जो निर्धारित योग्यता कक्षा 10वीं, आयु 20 से 35 वर्ष तथा ऊंचाई 168 से.मी. रखते हो उनको सूचित करते हुए इच्छुक हितग्राहियों का पंजीयन एवं काउन्सलिंग कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024