मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग न्यूज़ ताज़ा समाचार लोड हो रहे हैं...

🔥 सोनांचल महोत्सव सीधी मे सम्मिलित हुई सुश्री उषा ठाकुर एवं श्री रामखेलावन पटेल 🔥


प्रदेश की मंत्री पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म विभाग सुश्री उषा ठाकुर एवं प्रदेश के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री रामखेलावन पटेल सोनांचल महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हो रहे हैं।


स्थानीय लोक कलाकारों के द्वारा लोकरंग की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।
कार्यक्रम में सांसद सीधी श्रीमती रीती पाठक, विधायक धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम, विधायक चुरहट श्री शरदेंदु तिवारी, कार्यक्रम के आयोजक श्री इंद्र शरण सिंह चौहान, गणमान्य नागरिक डॉ. राजेश मिश्रा, श्री सुभाष सिंह सहित बड़ी संख्या में लोककला प्रेमी उपस्थित हैं।


सोनांचल महोत्सव के मंच पर बैठे अतिथि और कलाकार