🔥 तेज रफ्तार में स्कार्पियों पलटी,दो की मौत, दो घायल 🔥

सोन नदी गऊघाट के समीप हुआ दर्दनाक हादसा

------------
👉 सीधी। जिले में लगातार सड़क हादसों के बाद भी वाहनों की स्पीड में कोई कमी नही आ रही है। जिसके कारण लगातार सड़क हादसों में लोग अपनी जाने गंवा रहे है। अभी विगत दिनो रामपुर नैकिन थाना के सरदा गांव में हुए हादसे को लोग भूल भी नही पाये थे कि कमर्जी थाना के गऊघाट के पास तेज रफ्तार स्कार्पियों पलट गई। स्कार्पियों की स्पीड इतनी तेज थी कि स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों में से दो की घटना स्थल पर जाने चली गई वहीं दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी-53 बीसी- 0920 में सवार होकर रोशन सिंह चौहान पिता शीलध्वज सिंह चौहान 26 वर्ष निवासी नौढिया, भीमसेन सेन पिता रामलखन 30 साल निवासी उत्तरी करौंदिया, यश सिंह पिता राजू सिंह 17 वर्ष निवासी डेम्हा एवं एक अन्य व्यक्ति नौढिया से सवार होकर पटपरा की ओर जा रहे थे। जैसे ही स्कॉर्पियो गऊघाट पुल से दो सौ मीटर दूर पहुंची तो तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर टीले से टकराते हुए पलट गई जिसमें सवार रोशन सिंह चौहान निवासी नोढ़िया और भीमसेन सेन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही शिवम सिंह एवं एक अन्य व्यक्ति को पुलिस तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची जहां शिवम सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक अन्य घायल जिसे मामूली चोट आई थी वह अस्पताल से फरार हो गया है।

#Disclaimer:- News is collected from third-party sources and we did not check news credibility or authenticity so we are not responsible for any dispute.



All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024