🔥 परिहार बस अनियंत्रित होकर नहर में समाई रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 🔥

 मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे सीधी जिले के रामपुर नैकिन क्षेत्र मे बडी ही दर्दनाक घटना सामने आई है,अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सीधी से करीब 7:00 बजे सुबह बस सतना की ओर रवाना हुई थी, जो कि रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र से लगभग 25 किलोमीटर आगे पटना पुल के पास बस अनियंत्रित होकर नहर मे गिरी और समा गई,नहर में समाई बस का कोई अता पता नहीं चला बताया जा रहा है कि 4 लोगों का शव पानी में तैरता हुआ ऊपर आ गया है, जिन्हें बाहर निकाल लिया गया है, वही 7 लोग जीवित एवं सुरक्षित बचाए गए है, बस में लगभग 55 से ज्यादा यात्री सवार थे उक्त बस परिहार बस सर्विस डभौरा की बताई जा रही है जो कि शहडोल सीधी सतना लाइन में चला करती थी l
रामपुर नैकिन पुलिस अपने दल बल सहित घटना स्थल पहुंची, और रेस्क्यू टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, वही सीधी जिले के आला अधिकारी लगातार फोन के माध्यम से पल-पल की जानकारी संग्रहित कर रहे हैं,आपको बताते चलें कि स्थल से लगभग 1 किलोमीटर आगे सीधी जिला और सतना जिले का सेंटर पॉइंट है, उक्त घटना कैसे घटित हुई इसके पीछे मुख्य वजह क्या है, आखिर बस कैसे नहर में गिरी, यह पूरा मामला जांच का बना हुआ है l



All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024