🔥 भाजपा की जिला बैठक में बोले प्रदेश महामंत्री 🔥

 सीधी के नगरीय निकाय की सभी सीटें प्रचंड मतों से जीत कर, कमल खिलाएंगे--शरदेन्दु (Sharadendu Tiwari)

जनता जनार्दन और विकास के दम पर हांसिल करेंगे विजय श्री-- इंद्र शरण (Indrasharan Singh Chauhan)

 सीधी को कांग्रेस मुक्त बनाएं-- बीरेंद्र 

संगठन मंत्री ने बताया जीत का मंत्र 
सीधी ।भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जिला पार्टी कार्यालय में आजीवन सहयोग निधि एवं नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं प्रदेश महामंत्री, चुरहट विधायक एवं नगरी निकाय चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सहसंयोजक शरदेन्दु तिवारी, प्रभारी पूर्व महापौर रीवा वीरेंद्र गुप्ता, संम्भागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन के मार्गदर्शन एवं आतिथ्य तथा धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा (Rajesh Mishra bjp), विंध्य क्षेत्र प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष सुभाष सिंह, आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी धर्मेंद्र सिंह परिहार की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई। 
 प्रदेश महामंत्री श्री तिवारी ने कार्यकर्ताओं का नगरी निकाय चुनाव के संबंध में मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हम जिले की सभी नगरीय निकायों के चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। जीत का कोई विकल्प नहीं है ।कार्यकर्ता, पदाधिकारी ,मतदाता सूची का अवलोकन करें। मेहनत, त्याग ,तपस्या और स्नेह के साथ प्रदेश और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के दम पर जनता का दिल जीते। चुरहट विधायक श्री तिवारी ने आजीवन सहयोग निधि के संदर्भ में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है ।आजीवन सहयोग निधि पार्टी की मजबूती के लिए आवश्यक होती है। 
 अध्यक्ष उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि बुथ हमारे कार्य का केंद्र बिंदु है। बूथ जीता, चुनाव जीता के मंत्र के साथ जनता के बीच जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विकास कार्यों और जनता के दम पर जिले की सभी नगरी निकाय सीधी, मझौली, चुरहट, रामपुर नैकिन फतह करके कमल खिलाएंगे। 
 कार्यक्रम में स्वागत भाषण आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी धर्मेंद्र सिंह परिहार (Dharmendra Singh Parihar) ने करते हुए सहयोग निधि को समय सीमा में पूर्ण करने की बात कही। श्री परिहार इसके पूर्व में भी आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी रह चुके हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी ने किया। 


All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024