मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने दी समझाइश
सीधी । कोरोना के बढते प्रकोप पर अंकुश लगाये जाने व आमजनों को जागरूक करने की दिशा में कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी सख्त हो गये हैं। कलेक्टर श्री चौधरी के निर्देशन में आज गोपदबनास एसडीएम नीलाम्बर मिश्र अपने दलवल के साथ औचक सीधी शहर का निरीक्षण किया।इस मौके पर तहसीलदार लक्ष्मीकांत मिश्र ,नायव तहसीलदार दीपेन्द्र सिंह तिवारी सहित टीआई हितेन्द्र नाथ शर्मा अपनी टीम के साथ मुख्य रूप से मौजूद रहे ।मालुम रहे कि इन दिनों कोरोना जैसी बीमारी के प्रति आमजनों द्वारा व्यापक लापरवाही बरती जा रही है , न तो मास्क लगाये जा रहे हैं और न ही सेनेटाइजर जैसे बचाव के संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है । ऐसे में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन संयुक्त रुप से अब कार्यवाही मे आमादा हो गये हैं । सीधी शहर की सड़कों पर उतरे एसडीएम नीलाम्बर मिश्रा ने सोशल डिस्टेंस और मास्क का उल्लंघन करने वाले पंद्रह से अधिक व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में चालानी कार्यवाही की गई । इस दौरान 5300 रूपए जुर्माना वसूला गया। दोषी व्यापारियों के खिलाफ सांकेतिक चालानी कार्यवाही करते हुये राजस्व की टीम ने व्यापारियों और आमजनों से अपील की है कि दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी का अनिवार्य रुप से पालन करें । आगे भी चालानी कार्यवाही चलती रहेगी।
All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024