🔥 आईटीआई सीधी में एक दिवसीय आप्रेंटिसशिप ड्राइव 23 अगस्त को 🔥

👉 सीधी। प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सीधी ने जानकारी देकर बताया कि दिनांक 23 अगस्त 2022 दिन मंगलवार को प्रातः 10 बजे से शासकीय आईटीआई सीधी में क्वेस कॉर्प लिमिटेड चाकन महाराष्ट्र द्वारा एक दिवसीय आप्रेंटिसशिप ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें व्यवसाय इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, फिटर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, टर्नर मशीनिष्ट, कारपेन्टर, मोटर मैकेनिक के आईटीआई उत्तीर्ण पुरूष एवं महिला अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 28 वर्ष है, उक्त ड्राइव में सम्मिलित हो सकते हैं। जॉब लोकेशन चेन्नई, नोयडा, गुजरात है तथा स्टायपेंड 10 हजार रूपये से 15 हजार रूपये प्रति माह लोकेशन के आधार पर देय होगा।
उक्त आप्रेंटिसशिप ड्राइव में शामिल होने के लिए आवेदक अपने समस्त दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ उनकी 02 सेट छायाप्रतियों एवं पासपोर्ट साइस फोटोग्राफ के साथ साक्षात्कार के लिए उपस्थित होंवे। आवेदकों का चयन कंपनी के नियमों एवं शर्तों के अनुसार किया जायेगा।

All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024