समय-सीमा बैठक सम्पन्न :::::::: जल भराव की स्थिति में तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें- कलेक्टर

सीधी। समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने कहा कि विगत दो दिनों से जिले में लगातार बारिश हो रही है तथा आगामी दिवसों में तेज बारिश होेने की संभावना है। इसको दृष्टिगत रखते हुए सतर्कता एवं सावधानी रखने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने कहा कि कुछ स्थानों में जल भराव संबंधित समस्याओं के विषय में जानकारी प्राप्त हो रही है। सभी एसडीएम राजस्व अधिकारियों, स्थानीय निकायों एवं पुलिस की मदद से जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी रखे। कलेक्टर ने सभी संबंधित एजेन्सियों को पुल-पुलियों एवं सड़कों की स्थिति में निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवश्यकतानुसार क्षतिग्रस्त मार्गों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिले के सभी बांधों में जल भराव की स्थिति में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
::::::
मीनू अनुसार मध्यान्ह भोजन दिलाने के निर्देश
:::::
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि विभिन्न माध्यमों से मीनू अनुसार मध्यान्ह भोजन नहीं प्राप्त होने की शिकायतें प्राप्त हो रहीं है सभी विद्यालयों में मीनू अनुसार गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन का वितरण सुनिश्चित करायें। इसके साथ ही कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केन्द्रों में भी मीनू के अनुसार पोषण आहार वितरण के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों से कहा कि अपनी गोद ली हुई आंगनवाड़ी केन्द्रो में महीने में एक बार अवश्य जायें। तथा वहां की जानकारी निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करें।
::::::
सभी पात्र परिवारों के पात्रता पर्ची जारी करायें
:::::
कलेक्टर ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत वंचित पात्र परिवारों को योजना का लाभ देने के लिए 15 अगस्त से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी स्थानीय निकायों को इस अभियान अंतर्गत वंचित पात्र परिवारों की पहचान कर योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को शासकीय उचित मूल्य दुकानों की जांच कर पात्रतानुसार खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  इसके साथ ही कलेक्टर ने मतदाता सूची आधार संग्रहण अभियान, पीएम किसान के पात्र हितग्राहियों का ईकेवाईसी तथा पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होने सभी छात्रावासों के व्यवस्थित रखरखाव के निर्देश भी दिए हैं।
:::::
अभियान चलाकर शिकायतों का करें निराकरण
::::::
सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री खान ने सभी विभाग प्रमुखों को शिकायतों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि सीएम हेल्पलाईन में 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए अभियान चलाया जाए तथा 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों को प्राथमिकता पर निराकृत करने की पहल की जाए। इसके साथ ही अगस्त माह में प्राप्त शिकायतों को 20 सितंबर के पहले शत प्रतिशत संतुष्टि के साथ निराकृत करायें। कलेक्टर ने 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि विशेष प्रयास किया जाकर 100 दिवस से अधिक समय से लंबित अधिकतम शिकायतों को संतुष्टि पूर्वक निराकृत करायें। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
:::::
समक्ष में उपस्थित रहकर समय-सीमा पत्रों की प्रगति से अवगत कराने के निर्देश
::::
समय-सीमा पत्रों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि समय-सीमा दर्ज प्रकरणों, निर्देशों, शिकायतों पर अपेक्षित कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में की जाए। इसके साथ ही सभी विभाग प्रमुखों को समय-सीमा पत्रों के संबंध में अद्यतन जानकारी प्रत्येक सप्ताह दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने प्रत्येक विभाग के समय सीमा पत्रों की समीक्षा के लिए माह में दिवस निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग प्रमुख निर्धारित तिथि में समक्ष में उपस्थित रहकर प्रगति से अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।

  बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, अपर कलेक्टर बी के पाण्डेय, समस्त उपखण्ड अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024