मुख्यमंत्री ने वर्चुअली सम्मिलित होकर वर-वधु को दी शुभकामनाएं

Kusmi Wedding Government Function Kunwar singh tekam shivraaj singh chauhaan


माँ, बहन-बेटी का कल्याण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता - मुख्यमंत्री श्री चौहान


समय सवेरा न्यूज, कुसमी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन जनपद पंचायत कुसमी के ग्राम पंचायत गोतरा के देवी मंदिर में किया गया। कार्यक्रम में 152 जोड़ों का विवाह संस्कार विधि विधान से सम्पन्न हुआ। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा अपने भोपाल निवास स्थित कार्यालय भवन समत्व से वर्चुअली सम्मिलित होते हुए नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद, शुभकामनाएँ और बधाई दी गई।


  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि माँ और बहन-बेटी का कल्याण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। राज्य सरकार ने बेटियों की जिंदगी आसान बनाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। बेटी,परिवार और समाज को बोझ न लगे और विवाह उत्सव एवं उल्लास के साथ हो,इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आरंभ की गई।


  मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से यही प्रार्थना है कि नव-विवाहितों के जीवन में सुख, समृद्धि, रिद्धि-सिद्धि और प्रसन्नता सदैव बनी रहे। भारतीय संस्कृति में विवाह को संस्कार माना गया है। यह जन्म-जन्म के रिश्तों का आधार है। नव-विवाहित दंपति, प्रेम, स्नेह और आत्मीयता से जीवन व्यतीत करें, दोनों परिवारों का मान-सम्मान, प्रतिष्ठा बढ़ायें तथा सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करें। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में प्रत्येक नव-दम्पति को 49 हजार रूपए की राशि प्रदान की जा रही है, जिससे वे गृहस्थी आरंभ करने के लिए अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार स्वयं सामग्री ले सकें। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने ष्मामा की दुआएँ लेती जा-जा तुझको सुखी संसार मिलेष् की मंगल कामना के साथ नव-विवाहिता बेटियों को शुभकामनाएँ दी।


अद्भुत और अलौकिक वातावरण में सम्पन्न हुआ विवाह


आज गोतरा के देवी मंदिर परिसर का वातावरण अलौकिक और अद्भुत था। चारों ओर खुशी और उत्साह का वातावरण देखते ही बनता था। एक साथ 152 जोड़ों का विवाह निर्विघ्न सम्पन्न होना अपने आप में उत्साहवर्धक एवं अविस्मरणीय है। देशी परिधानों में वर-वधु की छवि देखते ही बन रही थी। एक साथ 152 दूल्हे बारात लेकर मंदिर परिसर में पहुंचे जहां विधायक धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह तथा कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा परंपरागत ढंग से बारातियों का स्वागत किया गया। इसके उपरांत वैदिक रीतिरिवाजों तथा मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संस्कार सम्पन्न हुआ। विवाह के दौरान स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा परंपरागत गीतों से वातावरण को रोमांचित किया जा रहा था। बैंड बाजा के साथ लोक धुनों पर लोग नाचते गाते नजर आ रहे थे। आसमान में आतिशबाजी की जा रही थी। बाराती एवं घराती दोनों पक्षों के लिए आतिथ्य की सम्पूर्ण व्यवस्था की गई थी। की गई व्यवस्थाओं को लेकर लोगों में खुशी और उत्साह देखने को मिला।  कार्यक्रम में विधायक श्री टेकाम द्वारा नवदम्पत्तियों को 49 हजार रुपये की राशि का चेक प्रदाय किया गया। साथ ही स्वयं की ओर से 2100 रुपये की राशि टिकौना के रूप में तथा टी सेट, डिनर सेट, टंकी और घड़ी प्रदाय की गई।  अन्य जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों द्वारा नवदम्पत्तियों को उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर पर नवदम्पत्तियों को विवाह प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।


  इस अवसर पर विधायक श्री टेकाम ने कहा कि प्रदेश में बेटियों के सम्मान एवं महिलाओं की सशक्तिकरण की दिशा में कई सकारात्मक पहल की गई है तथा अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री कन्या विवाहध्निकाह समारोह भी उनमें से एक है। आज मुख्यमंत्री जी इस कार्यक्रम में हमसे जुड़ें हैं यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि पहले बेटियों की शादी करने में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था और परिवार चिंतित रहता था, किंतु मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने परिवारजनों की चिंता को देखते हुए न केवल कन्यादान समारोह में राशि बढ़ाने का कार्य किया बल्कि अब सीधे बेटियों को 49 हजार रू. का चेक देने का कार्य कर रहे हैं, जिससे बेटियां अपने नव दाम्पत्य जीवन की जरूरत के हिसाब से सामग्री ले सकेंगीं। विधायक ने कहा कि अब मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से पात्र हितग्राही बहनों के खाते में प्रत्येक महीने एक हजार रुपये की राशि प्रदाय की जाएगी। विधायक ने कहा कि यह योजना बहनों के घर में खुशहाली लाने का कार्य करेगी। अब बहनों को अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी के आगे हांथ नहीं फैलाना पड़ेगा। घर एवं समाज में उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी।


   इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, धौहनी विधायक कुँवर सिंह टेकाम ,जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह,जनपद अध्यक्ष श्यामबती सिंह, जनपद उपाध्यक्ष भूपाल सिंह, सरपंच फूलबाई पनिका, विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम सोनी, भाजयुमो जिला  उपाध्यक्ष इंद्रप्रकाश गुप्ता (छोटे), समाजसेवी शम्भू केशरवानी, मनमोहन उपाध्याय जनपद सदस्य जमुनी देवी, मोनी प्रजापति, भानू प्रताप सिंह, भा ज पा मंडल अध्यक्ष ईश्वरदीन सिंह, महामंत्री राजकुमार तिवारी, रामेश्वर सिंह प्रशानिक अधिकारी कलेक्टर साकेत मालवीय, जिला पंचायत सीईओ राहुल धोटे, एस डी एम आर के सिन्हा, डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले, तहसीलदार रोहित सिंह परिहार, प्रभारी मुख्यकार्यपालन अधिकारी मान सिंह शैयाम, एस डी ओ स्तुती गौतम, बी आर सी अंगिरा द्विवेदी अति.कार्यक्रम अधिकारी कुँवर आजाद सिंह, उपयंत्री अशोक सिंह, प्रदीप द्विवेदी, महेश कहांर, लेखाधिकारी पंकज मिश्रा, अखिलेश पांडेय सचिव के पी सिंह, हर्षनारायण सिंह , बी के शुक्ला, मोतीलाल गुप्ता, रामशुशील पटेल, सीता सिंह, राघवेन्द्र यादव ,शत्रुघ्न जायसवाल सहित अन्य ग्राम पंचायतो के सचिव उपस्तिथ थे। सुरक्षा के दृष्टिगत तीन थानों की पुलिस भुईमाड़ थाना प्रभारी आकाश सिंह राजपूत, कुसमी राम सिंह, पोंड़ी ए बी सिंह सुरक्षा बलों के सांथ सुबह से शाम तक डटे रहे ।


 विधायक ने किया  सम्मानित


मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह को सम्पन्न कराने में उपस्तिथी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों ,समाजसेवियों ,पुलिसकर्मियों ,पत्रकारो एवं भोजन बनाने वाले हलवाई से लेकर व्यवस्था में लगे सभी सहयोगियों मंदिर समिति के सभी पदाधिकारियों मंदिर पुजारी को धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम द्वारा फूल माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।


All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024