कमल नाथ ने सिंगरौली में भाजपा पर साधा निशाना

कमल नाथ ने सिंगरौली में भाजपा पर साधा निशाना

     माइनिंग फंड का हो रहा जमकर दुरुपयोग - कमल नाथ 


समय सवेरा न्यूज, सिंगरौली। प्रदेश में चारों तरफ सत्यानाश और बर्बादी है। 5 महीने बाद होने वाला यह चुनाव किसी पार्टी का नहीं बल्कि मध्य प्रदेश का भविष्य तय करेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री नहीं रह गए हैं बल्कि वह शिलान्यास, घोषणा की झूठी मशीन बन गए हैं। आज उन्हें बहनें, कर्मचारी और आम जनता की याद आ रही है। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ मंगलवार को देवसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं।
उन्होंने स्वीकार किया कि हमारा संगठन भाजपा के संगठन से कमजोर है। हमें संगठन को लगातार मजबूत करना होगा जिस पर हम लगातार काम कर रहे हैं। राजनीति अब स्थानीय हो गई है अब परंपरागत वोट नहीं मिलते एक ही घर के अलग-अलग सदस्य अलग-अलग पार्टी को वोट देते हैं। सिंगरौली ऊर्जा धानी है यहां से मिलने वाले रेवेन्यू का उपयोग मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में कर रहे हैं। जबकि यहां का पैसा यहां के स्थानीय विकास में लगाना चाहिए। कमीशन से ही हर चीज संभव है।
::::::
कर्नाटक चुनाव में सब स्पष्ट हो गया
::::::
कमल नाथ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक चुनाव में सब स्पष्ट हो गया है। वहां चुनाव प्रचार में देखने को मिला कि जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मुख्यमंत्री बनने की तैयारी कर रहे हों। ऐसा चुनाव प्रचार जहां बजरंगी को भी उतार दिया। देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। पूछे गए सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करने में सफल रहती है। चुनाव के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक सहित कई ऐसी बातें कर चुनाव जीतने का काम किया जा रहा है। अब जनता बहुत समझदार है। राजनीति में परिवर्तन आया है जिन्हें हम ज्ञान देते थे अब वह हमें ज्ञान देने के लिए भी तैयार हैं।

All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024