भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिये जन जन तक‌ पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता



समय सवेरा न्यूज, सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्र व्यापी महा जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ हो चुका है । पूरे देश मे भारतीय जनता पार्टी अपने केंद्र सरकार एवं भाजपा शासित राज्यों मे अपनी राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिये वृहद अभियान चला रही है। पार्टी के सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेताओं समेत‌ बूथ‌ स्तर तक के कार्यकर्ता इस महा जन‌ सम्पर्क अभियान को मूर्त रूप देने मे लगे हैं। महा जनसंपर्क अभियान के निमित्त आज भाजपा कार्यालय मे एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे विधायक सिंगरौली राम लल्लू वैश्य, विधायक देवसर सुभाष वर्मा, विधायक चितरंगी अमर सिंह, सीडा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडा अध्यक्ष एवं अभियान के संयोजक दिलीप शाह ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जी ने कहा कि जिले के प्रत्येक मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं अभियान के संयोजक महा जनसंपर्क अभियान को धरातल पर सफल करने के लिये सतत क्रियाशील रहें। संगठन की ओर से जो पत्रक प्राप्त हुये हैं ऊन पत्रकों मे केंद्र और राज्य की समस्त योजनाओं एवं उपलब्धियों का उल्लेख है जिसको‌‌ हमे‌ घर‌ घर एवं जन जन‌ तक पहुंचाना है। इसके लिये प्रत्येक बूथ के हर घर पर हमारे कार्यकर्ता पहुंचे और अपनी‌ उपलब्धियों को बतायें। आज ऐसा कोई भी घर नहीं है जो कहीं न कहीं शासकीय योजना से लाभान्वित न‌ हों‌ आवश्यकता है सिर्फ उन्हें बताने की। आज हमारे पास इतनी उपलब्धियां‌ हैं कि जिन्हें बताने के लिये शब्द कम पड़ जायेंगे। विकास के हर क्षेत्र मे हमारी सरकारें समानांतर काम कर रही है , हमारे केंद्र सरकार के पिछले 9 वर्ष सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के लिये समर्पित रहे हैं। सीडा अध्यक्ष एवं महा जनसंपर्क अभियान के जिले के प्रभारी दिलीप शाह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की अपनी अलग अलग उपलब्धियां हैं जिन्हें अलग अलग पत्रकों मे उपलब्ध कराया गया है , ये पत्रक लेकर हमारे कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचें तथा उनके सामने उनको प्राप्त हो रहे लाभ के बारे मे बतायें। पिछली सरकारों को तो बताने के लिये कुछ भी नहीं होता था और‌ हमारे पास तो अपनी योजनाओं और उपलब्धियों की पूरी सूची है। स्थानीय स्तर से‌ लेकर‌ राष्ट्रीय स्तर तक हमारे पास सरकार की योजनाओं का भंडार है आवश्यकता केवल आम मतदाता को उसका बोध कराने की है।

बैठक को विधायक राम लल्लू वैश्य, अमर‌सिंह, सुभाष वर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्र मेश्राम, सह संयोजक राजेश तिवारी ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री राजकुमार दुबे ने तथा आभार प्रकट जिला महामंत्री लालपति साकेत ने किया। बैठक मे मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, चंद्रिका वैश्य, विधानसभा संयोजक सुरेंद्र सिंह वैश्य, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, गिरिजा पांडेय, जिला मंत्री बविता जैन, प्रवेन्द्र धर द्विवेदी, पूनम गुप्ता, ध्रुव सिंह, अरविंद तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मोतीलाल प्रजापति, वरिष्ठ नेता नरेश शाह, कोषाध्यक्ष हरिदास गुप्ता, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक विनोद दुबे, मंडल अध्यक्ष संदीप चौबे, संदीप झा, एक्तिस चंद्र वैश्य, देवी प्रसाद वैश्य, राजू जायसवाल, रवी पांडेय, गजेन्द्र अग्रहरि, शारदा शर्मा उपस्थित रहे।

All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024