24 जून को होने जा रहे हैं आंदोलन को लेकर कांग्रेस का जनसंपर्क

24 जून को होने जा रहे हैं आंदोलन को लेकर कांग्रेस का जनसंपर्क

राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया, दीर्घायु की कामना की


समय सवेरा न्यूज, सीधी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया की अगुवाई में आगामी दिनांक 24 जून दिन शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सीधी मुख्यालय पर जिले में व्याप्त विभिन्न समस्याओं भाजपा के कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ बृहद जनआंदोलन होने जा रहा है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ब्लॉक प्रभारी सेमरिया पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेमरिया की बैठक ली, साथ ही राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर पदाधिकारियों के साथ केक काटकर मनाया गया उपस्थित सभी जनों ने राहुल गांधी के दीर्घायु की कामना की। ब्लॉक प्रभारी पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क कर ज्यादा से ज्यादा तादाद में लोगों को लेकर धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने क्या समझने में निर्देशित किया। उन्होंने बूथ स्तर तक की जवाबदारी कार्यकर्ताओं में बांटी। बैठक का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद तिवारी संकट द्वारा किया गया।उक्त बैठक में प्रमुख रूप से महामंत्री देवेंद्र मिश्रा गुड्डू रामेंद्र सिंह बाबा विनोद विश्वकर्मा दुर्गा मिश्रा कामता मिश्रा मंडलम अध्यक्ष दिनेश गुप्ता,प्रभात वर्मा,मनोज कोल,अशोक नेवैत श्री लहरी गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेस जन,पदाधिकारी, मंडलम सेक्टर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024