भाजपा के 9 वर्ष के कार्यकाल में बदली सीधी की तस्वीर -- सांसद रीती
भाजपा के विकास कार्य बने तीर्थ-- देव कुमार
समय सवेरा न्यूज, सीधी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष विभिन्न ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। चुरहट का विकास भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में सर्वाधिक हुआ है। मूलभूत सुविधाएं सड़क, पानी, बिजली, नल जल योजना एवं जनता के जीवन स्तर को उठाने वाली विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन और शत-प्रतिशत हितग्राहियों का कल्याण भारतीय जनता पार्टी ने किया है। कांग्रेश और उनके नेता केवल झूठ फरेब और भ्रष्टाचार का पुलिंदा का पर्याय बन गए हैं।उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के महामंत्री एवं चुरहट विधानसभा के विधायक शरदेन्दु तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में वरिष्ठ जनों से टिफिन पर संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शिव मंदिर चंद्रेह के प्रांगण में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं भाजपा प्रदेश मंत्री और जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय, लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक, लोकसभा आयोजन समिति के संयोजक इंद्र शरण सिंह चौहान की विशिष्ट उपस्थिति में कहीं।
कांग्रेश पर प्रहार करते हुए चुरहट विधायक श्री तिवारी ने कहा कि चुरहट की जनता विकास की तासीर को समझ चुकी है। यहां कांग्रेस की दाल नहीं गलने वाली है। हर हाल में भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा में रिकार्ड मतों से विजय श्री अर्जित करेगी। प्रदेश महामंत्री विधायक श्री तिवारी ने विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए हुए जनप्रतिनिधियों से उनकी पंचायत में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों का लेखा-जोखा भी लिया। लोगों ने अपनी समस्याएं विधायक श्री तिवारी से साझा की। इस दौरान विधायक श्री तिवारी का उपस्थित जनसमुदाय ने सैकड़ों की संख्या में तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।
प्रदेश महामंत्री श्री तिवारी ने कहा कि पार्टी के कार्यों की मुखरता से चर्चा करें और दृढ़ता से विपक्षियों को करारा जवाब दें। उन्हें यह याद दिलाऐ पहले गड्ढे में सड़क थी कि सड़क में गड्ढे, पहले बिजली आती थी तो खबर बनती थी, पानी के लिए लो कई मील दूर जाया करते थे, किंतु हमारी सरकार में टोंटी वाला नल कुछ जगह मिल रहा है, कुछ जगहों पर मिलने वाला है।
लाडली बहना का जिक्र करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक ने कहा कि जिले में सर्वाधिक 60,000 से अधिक लाडली बहनों का पंजीयन चुरहट विधानसभा में हुआ है, मैं उन सभी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
आक्रामक अंदाज में चुरहट विधायक श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता डंके की चोट पर गली, मोहल्ले और चौराहों पर पार्टी की गतिविधियों, कार्यक्रमों एवं योजनाओं के दम पर विपक्षियों को करारा जवाब दें। योजनाओ का अध्ययन करें । चुरहट विधायक श्री तिवारी ने कहा कि कांग्रेसियों के भ्रम जाल से जनता जनार्दन को सचेत करने की भी आवश्यकता है। जनता को यह बताएं कि उन्होंने संबंल योजना, आवास, लाडली लक्ष्मी सभी योजनाओं को बंद कर दिया था। केवल इतना ही नहीं गरीबों को मिलने वाले कफ़न की राशि भी इन्होंने बंद कर दी थी। सामंतवादी ताकतों से जनता जनार्दन को सावधान रहना होगा।
लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक ने लोकसभा में हुए ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख किया और जनता से सीधे रूबरू हुई। लोकसभा सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि पार्टी का सम्मान ही प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान और प्रतिष्ठा है। पार्टी है तो जीवन है। बंगाल और कर्नाटक इसके उदाहरण हैं। भाजपा ने देश के स्वाभिमान को जागृत किया है। कांग्रेश की फितरत ही झूठा वादा करना है। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार आते ही धर्मांतरण को बढ़ावा मिलना शुरू हो गया है। सांसद को सैकड़ों की संख्या में उपस्थित जन समुदाय ने अपने बीच पाकर आनंदित महसूस किया और गौरवान्वित महसूस किया। इस दौरान लोगों ने भाजपा नेताओं के साथ सेल्फी भी ली।
भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में विकास की गंगा देश के साथ-साथ सीधी जिले की चारों विधानसभाओं में बह रही है। यह विकास की गंगा बहती रहे, यह हम सभी की जिम्मेवारी हैं। वही इस आयोजन समिति के लोकसभा संयोजक इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि एक नहीं सैकड़ों विकास के कार्य जिले की विभिन्न विधानसभाओं में रिकॉर्ड स्तर पर हुए हैं। मोहनिया टनल विकास तीर्थ के रूप में डिवेलप हुआ है, जहां लोग सेल्फी लेने आते हैं। पहले रीवा से सीधी की दूरी 3 से 4 घंटे में चाई माई फिरते हुए पहुंचते थे, किंतु आज 30 से 40 मिनट में रीवा से सीधी लोग पहुंच रहे हैं। अभियान समिति के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष अनिल पांडे ने आयोजन की पृष्ठभूमि को रखा।
कार्यक्रम का संचालन खड्डी मंडल अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य प्रदीप शुक्ला ने किया। आभार प्रदर्शन चुरहट मंडल अध्यक्ष रजनीश शुक्ला ने किया। इसके पूर्व अतिथियों द्वारा शिव मंदिर चंद्रेह में पूजा अर्चना कर जिले के कल्याण की कामना करते हुए प्रसाद अर्पित किया।
कार्यक्रम के समापन के पश्चात लोगों ने घर से लाया हुआ टिफिन खोल कर एक दूसरे के साथ साझा किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी, जिला मंत्री सुनीता रानी वर्मा, उर्मिला साकेत, ज्योति कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी, महेंद्र शुक्ला, गजेंद्र सिंह, वीरेंद्र तिवारी, नारायण तिवारी, भानु पांडे, कृष्ण बहादुर सिंह, प्रकाश पांडे, संदीप द्विवेदी सहित रामपुर, चुरहट और खड्डी मंडल के विभिन्न मंडलों से आए हुए वरिष्ठ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
