कांग्रेस ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि अर्पित की श्रद्धांजलि

कांग्रेस ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि अर्पित की श्रद्धांजलि


महानायक बिरसा मुंडा महान क्रांतिकारी थे:- ज्ञान सिंह

समय सवेरा न्यूज, सीधी। भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन सीधी विधानसभा अंतर्गत ग्राम सतनरा पवाई में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के मुख्य आतिथ्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमबाबा द्वारा किया गया।भगवान बिरसा मुंडा को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया गया।
भगवान बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि भारतीय इतिहास में बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे, जिन्होंने भारत के आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। एक प्रमुख आदिवासी जननायक थे। उनके नेतृत्व में मुंडा आदिवासियों ने 19वीं सदी के आखिरी वर्षों में मुंडाओं के महान आन्दोलन उलगुलान को अंजाम दिया।
"हमारे देश में, हमारा शासन" का नारा देकर आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों की हुकुमत के सामने कभी घुटने नहीं टेके, सर नहीं झुकाया बल्कि जल, जंगल और जमीन के हक के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उलगुलान' अर्थात क्रांति का आह्वान किया, उनके शहादत दिवस पर शत-शत नमन। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगठन मंत्री दयाशंकर पांडेय, उपाध्यक्ष आकाश सिंह चौहान रिंकू ,दिनेश पाठक,महामंत्री नवीन सिंह,बृजेंद्रमणि अवधिया, ब्लॉक अध्यक्षगण अरविंद तिवारी संकट,रविनाथ गोस्वामी, प्रद्युम्न मिश्रा, विकास साहू,शिवकरण जायसवाल,आनंद सिंह,दानबहादुर सिंह,जीतराय सिंह,मंगल पांडे, पुष्पराज सिंह,राजकुमार सिंह,सुधा यादव,यज्ञभान, सूर्यकुमार मिश्र सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

All Rights Reserved To "Samay Savera" © Copyright Protected 2013 - 2024